मिसाइल नहीं, ‘ड्रोन चक्र’! Sheshnag-150 से भारत का गेम बदलने वाला दांव

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

मिडिल ईस्ट में Iran-Israel टकराव ने दुनिया को फिर याद दिला दिया है कि अगली जंग टैंकों से नहीं, टेक्नोलॉजी से जीती जाएगी। इसी शोर के बीच Bengaluru की एक डिफेंस लैब से निकला है एक नाम Sheshnag-150। यह सिर्फ एक ड्रोन नहीं, बल्कि battlefield economics का नया मॉडल है कम लागत, लंबी मार, और precision strike capability।

1000 KM की पहुंच, 5 घंटे की निगरानी

Sheshnag-150 की बताई जा रही 1000 किलोमीटर रेंज इसे सिर्फ tactical asset नहीं बल्कि strategic reach देती है। 5 घंटे तक हवा में रहने की क्षमता इसे surveillance और strike दोनों का कॉम्बिनेशन बनाती है। 40 किलो payload के साथ यह traditional missile का सस्ता विकल्प बन सकता है खासकर high value targets के खिलाफ।

यहां फर्क समझिए missile एक बार दागी और खत्म। Loitering drone पहले ढूंढता है, पहचानता है, फिर वार करता है।

GPS जाम? फिर भी टारगेट लॉक!

Battlefield में GPS jamming अब आम हो चुका है। लेकिन visual navigation आधारित guidance का दावा इसे electronic warfare के बीच भी operational बनाए रखने की कोशिश है। अगर यह capability वास्तविक युद्ध परिदृश्य में validated होती है, तो यह air defence suppression missions में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

असली खेल: Swarm Attack

Sheshnag-150 की सबसे चर्चित बात है इसकी swarm attack technology। जब 10-20 ड्रोन एक साथ निकलते हैं, तो enemy air defence systems की tracking और interception क्षमता पर भारी दबाव पड़ता है। Expensive missile defence बनाम low-cost swarm यही asymmetrical warfare की नई परिभाषा है। Iran के Shahid drones ने यही मॉडल दिखाया। US का Lucas drone satellite backbone पर निर्भर है। India का मॉडल visual + algorithmic autonomy की तरफ झुकता दिख रहा है।

ऑपरेशन अनुभव और रणनीतिक बदलाव

सीमा पर low-cost drones के इस्तेमाल ने Indian military planners को strategy rethink करने पर मजबूर किया है। Volume vs Precision की बहस में अब precision dominant मॉडल दिख रहा है। Missile inventory महंगी होती है। Drone swarm scalable होता है। यानी आने वाले वर्षों में artillery से ज्यादा algorithm लड़ेंगे।

टेक्नोलॉजी या हाइप?

हर नए defence platform के साथ एक सवाल भी जुड़ा होता है — क्या यह operationally proven है? Prototype और battlefield validation में फर्क होता है। Drone warfare का असली इम्तिहान electronic countermeasures, weather conditions और real-time targeting में होता है।

Sheshnag-150 अगर इन कसौटियों पर खरा उतरता है, तो यह सिर्फ एक startup product नहीं रहेगा — यह doctrine shift बन सकता है।

21वीं सदी की जंग में लागत बनाम असर सबसे बड़ा समीकरण है। अगर low-cost swarm systems high-value air defence को overwhelm कर सकते हैं, तो global military balance में बदलाव तय है। Bengaluru से निकला यह platform अभी headline है।
कल यह doctrine हो सकता है।

Epic Fury ? 24 घंटे में बदल गया Middle East का Power Map

Related posts

Leave a Comment