Epic Fury ? 24 घंटे में बदल गया Middle East का Power Map

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

Middle East की रेत अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि वॉशिंगटन से एक और सख्त संदेश हवा में तैर गया. अमेरिकी सेना ने ‘Operation Epic Fury’ के पहले 24 घंटों का ब्योरा जारी करते हुए साफ कर दिया कि यह कोई symbolic strike नहीं, बल्कि calibrated power show था.

यूएस सेंट्रल कमांड यानी United States Central Command ने सोशल मीडिया पर हथियारों की जो सूची साझा की, वह किसी टेक्नोलॉजी एक्सपो की कैटलॉग नहीं, बल्कि battlefield का ब्लूप्रिंट लग रही थी.

B-2 की खामोश उड़ान, 2000 पाउंड का संदेश

इस ऑपरेशन की धुरी रहे B-2 Spirit स्टील्थ बॉम्बर. ये विमान सीधे अमेरिका से उड़कर ईरान पहुंचे और रडार से बचते हुए गहरे बंकरों पर 2000 पाउंड के बम गिराए.

साथ में आसमान की शतरंज पर F-35 Lightning II और F-22 Raptor ने air dominance स्थापित की. संदेश साफ था airspace अब contested नहीं, controlled है.

Sea Power: Carrier Strike Group की चाल

हवा के बाद बारी थी समुद्र की. USS Gerald R. Ford जैसे aircraft carrier और missile-guided destroyers को Gulf में आगे बढ़ाया गया. समुद्र से दागी गई Tomahawk missile ने तटीय सैन्य ढांचे और नौसैनिक परिसंपत्तियों को निशाना बनाया.

डिफेंस शील्ड के तौर पर Patriot missile system और THAAD को high alert पर रखा गया, ताकि किसी भी बैलिस्टिक प्रतिक्रिया को mid-air में neutralize किया जा सके.

Target क्या था? Nuclear नहीं, Military Spine

पेंटागन के अनुसार इस बार nuclear sites नहीं, बल्कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और Islamic Revolutionary Guard Corps के संयुक्त मुख्यालय को टारगेट किया गया.

Ballistic missile hubs, anti-ship launch sites और सैन्य कम्युनिकेशन नेटवर्क को disrupt करना प्राथमिक लक्ष्य था. रणनीति सीधी थी: retaliation capability को कमजोर करना, escalation को नियंत्रित रखना.

Logistics: War सिर्फ बम नहीं, Supply भी

C-17 Globemaster III और C-130 Hercules लगातार रसद पहुंचा रहे हैं. Air refueling tankers के जरिए fighter jets को लंबी अवधि तक मिशन पर रखा जा रहा है.

CENTCOM का कहना है कि यह सिर्फ phase one है. कुछ क्षमताएं अभी सार्वजनिक नहीं की गईं. Strategic ambiguity भी एक हथियार है.

Epic Fury या Strategic Roulette?

24 घंटे में शक्ति प्रदर्शन तो हो गया. पर सवाल अब भी हवा में है क्या यह deterrence है या escalation का प्रोलॉग?

Global markets, oil routes और diplomatic corridors सब इस conflict की pulse पढ़ रहे हैं. War room में maps बदलते हैं, पर जमीन पर हर बदलाव की कीमत होती है.

अब दुनिया की नजर अगले कदम पर है. Epic Fury का अगला अध्याय लिखेगा कि यह containment था या conflict का विस्तार.

UP ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को कहा – Welcome to Brand Yogi

Related posts

Leave a Comment