Kartavya Path पर आज हथियार नहीं, भारत का आत्मविश्वास मार्च करता दिखा

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

77वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान Kartavya Path आज सिर्फ एक ceremonial boulevard नहीं, बल्कि भारत की military readiness और strategic confidence का खुला मंच बन गया।
सुबह जैसे-जैसे परेड आगे बढ़ी, हर दृश्य यह बता रहा था कि भारत अब केवल परंपराओं का देश नहीं, बल्कि technology-driven defence power भी है।

NAG Missile और Infantry Combat Vehicles का प्रदर्शन

परेड के दौरान NAG Missile System और Infantry Combat Vehicle (ICV) का प्रदर्शन किया गया।
यह वही क्षण था जब दर्शकों ने सिर्फ हथियार नहीं देखे, बल्कि Make in India defence doctrine को चलते हुए देखा।

संदेश साफ था— भारत अब आयातक नहीं, निर्णायक निर्माता बन चुका है।

Prahar Formation: आसमान से Operation Sindoor का संदेश

Kartavya Path के ऊपर भारतीय वायुसेना ने ‘Prahar Formation’ बनाकर सबका ध्यान खींचा।
इस फॉर्मेशन में शामिल रहे— ध्रुव Advanced Light Helicopter (Operation Sindoor ध्वज के साथ), ‘रुद्र’ ALH-WSI, ALH Mark-IV यह flypast सिर्फ aerial skill नहीं था, यह jointness of forces का symbolic strike था।

K-9 Unit: देश के मूक योद्धा

परेड में जब K-9 Units ने मार्च किया, तो तालियों की गूंज अपने आप तेज हो गई। स्पेशल ट्रेनिंग से लैस ये combat dogs अपने हैंडलर्स के साथ सेना का ऐसा हथियार हैं, जो बोलते नहीं— लेकिन खतरे से पहले चेतावनी दे देते हैं।

अक्सर कैमरे इन्हें भूल जाते हैं, लेकिन युद्ध इन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करता।

Flower Shower और Cultural Symphony

129 Helicopter Unit के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों ने Dhvaj Formation में Kartavya Path पर पुष्प वर्षा की। ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत के नेतृत्व में यह दृश्य सिर्फ सुंदर नहीं था, यह सम्मान की बारिश थी।

इसी दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से आए 100 कलाकारों ने वंदे मातरम् की धुन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी— यानी शक्ति के साथ संवेदना भी।

वीरता पुरस्कार और नई पीढ़ी का सम्मान

परेड के दौरान वीरता पुरस्कारों की घोषणा हुई। परम वीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, संजय कुमार, और अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सी.ए. पिथावालिया समेत अन्य नामों की घोषणा ने परेड को गरिमा दी।

साथ ही IAF के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया— एक ऐसा नाम जो अब धरती और अंतरिक्ष दोनों का प्रतिनिधि बन चुका है।

Related posts

Leave a Comment