उन्नाव।चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन उन्नाव में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, गोष्ठी में वक्ताओं ने लौह पुरुष के जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
उन्नाव। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष सुभाष यादव की अगुवाई में शनिवार को चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन में पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उनके योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता, अखंडता तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष यादव ने की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
महासचिव अवध राजेशसिंह गौर ने कहा कि सरदार पटेल के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र सेवा और सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है।
वहीं उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राकेश सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुभाष यादव , महासचिव अवध क्षेत्र राजेश सिंह गौर, राकेश सिंह , छुना यादवजे पी शर्मा,नीरज यादव सत्यपाल , शैलेंद्र, आदित्य, सुरेंद्र कुमार, चंद्र कुमार , धर्मेंद्र यादव,मनोज ,जितेंद्र रावत,पदाधिकारी मौजूद रहे।
