Guest Ghaayab… Raebareli में Headless Horror ने हिला दिया UP

अजमल शाह
अजमल शाह

जिस घर में कोई मेहमान बनकर कदम रखे, वहीं से अगर उसकी मौत की कहानी शुरू हो जाए — तो वह सिर्फ़ murder नहीं रहता, बल्कि इंसानियत पर सीधा सवाल बन जाता है। उत्तर प्रदेश के Raebareli जिले से सामने आई यह वारदात इतनी निर्मम है कि crime news पढ़ने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाएँ।

Naiya Nala बना Crime Scene

यह दिल दहला देने वाली घटना Jais थाना क्षेत्र के Mukhetiya गांव के पास, Banda–Tanda National Highway से कुछ दूरी पर स्थित Naiya Nala की है।

गुरुवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने नाले में बिना सिर का शव देखा —और पूरे इलाके में panic mode ON हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, इलाका सील किया गया और जांच शुरू हुई।

150 मीटर तक घसीटा गया शव, सिर ले गए हत्यारे

Police investigation में सामने आया कि पहले युवक का गला काटकर सिर अलग किया गया। फिर शव को करीब 150 मीटर तक घसीटा गया और आखिर में नाले में फेंक दिया गया।

घटनास्थल से नाले तक खून के निशान साफ़ दिखाई दे रहे थे। हत्यारे सिर अपने साथ ले गए, जिसने केस को और भी गंभीर बना दिया।

Murder नहीं, message दिया गया है — और message डरावना है।

Aadhaar से पहचान: Guest था, लाश बन गया

शव की तलाशी के दौरान जेब से मिले Aadhaar Card से मृतक की पहचान हुई विजय (50), पुत्र: बेनी माधव निवासी: धर्मशाला चौक, प्रतापगढ़। पहचान के बाद उनकी भांजी अलका, जो Raebareli के Railway Station Road, Bahadurpur में रहती हैं, मौके पर पहुँचीं और शव की शिनाख्त अपने मामा के रूप में की।

Phone Call आया, फिर लौटकर नहीं आए

अलका ने पुलिस को बताया कि विजय बुधवार दोपहर उनके घर आए थे। रात करीब 10:30 बजे एक फोन आया उन्होंने कहा कि वह Deva Sharif Dargah जा रहे हैं इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। गुरुवार सुबह मिली हत्या की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया

SP on Ground, Forensic जुटा रही सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP Aparna Rajat Kaushik खुद घटनास्थल पर पहुँचीं। Forensic team ने मौके से evidence जुटाए। शव को postmortem के लिए भेजा गया, कटे हुए सिर की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस का दावा है कि case को priority basis पर solve किया जाएगा।

Jhaad-Phoonk Angle भी जांच में

Additional SP Gyanendra Kumar Singh के मुताबिक, मृतक झाड़-फूंक का काम करता था, इस एंगल को भी investigation में शामिल किया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विजय अपने पीछे पत्नी ज्योति, तीन बच्चे राहुल (15), सिद्धार्थ (11), सम्राट (7) छोड़ गया है।

Crime scene से ज़्यादा, अब घर का सन्नाटा डराता है।

Murder Motive क्या? हर एंगल पर जांच

फिलहाल पुलिस —

  1. personal enmity
  2. occult / tantrik angle
  3. phone call linkage
  4. larger conspiracy

हर संभावित पहलू से जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है भांजी के घर आया एक व्यक्ति, इतनी बेरहमी से क्यों मारा गया?

यह हत्या सिर्फ़ एक crime नहीं, बल्कि system, safety और social trust पर करारा तमाचा है।

जब सिर ही गायब हो, तो जवाब ढूँढना और भी ज़रूरी हो जाता है।

इलाज फ्री, पेमेंट ऑन टाइम! आयुष्मान में योगी मॉडल की Recovery

Related posts

Leave a Comment