पक्षियों की पटना ने बढ़ाया यूपी का मान! World Map पर चमका Etah

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

विश्व वेटलैंड्स दिवस (2 फरवरी) से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के हिस्से एक बड़ी environmental win आई है।
एटा जिले का Patna Bird Sanctuary अब आधिकारिक रूप से Ramsar Site घोषित हो चुका है।

इस नए जुड़ाव के साथ यूपी में Ramsar Sites की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो गई है, जिससे प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। (पहले नंबर पर अभी भी तमिलनाडु है – birds वहां भी खूब खुश हैं।)

यह सिर्फ एक अभयारण्य की जीत नहीं, बल्कि environment, biodiversity और sustainable development के मोर्चे पर यूपी की मजबूत एंट्री मानी जा रही है।

Ramsar Site आखिर होता क्या है?

Ramsar Sites वे खास wetland areas होते हैं जिन्हें international importance के आधार पर संरक्षण मिलता है। इसकी शुरुआत 1971 में ईरान के Ramsar शहर से हुई थी।

यहां शामिल होते हैं:

  • झीलें
  • दलदल
  • नदियां
  • marshlands
  • seasonal wetlands

ये इलाके Flood control में मदद करते हैं। Groundwater recharge करते हैं। Water purification में अहम भूमिका निभाते हैं। Migratory birds के लिए safe heaven होते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो — ये प्रकृति के silent superheroes हैं।

Global Wetland Map पर Etah की Entry

Patna Bird Sanctuary, एटा जिले की जलेसर तहसील के पटना गांव में स्थित है।

  • वर्ष: 1990 में अभयारण्य घोषित
  • क्षेत्रफल: 108.86 हेक्टेयर

2017 के बाद योगी सरकार के तहत संरक्षण, प्रबंधन और ecological balance पर किए गए लगातार प्रयासों का यह नतीजा माना जा रहा है।

Ramsar टैग मिलने से Eco-tourism को boost, Local livelihood को support, International research attention तीनों को नई रफ्तार मिलेगी।

एक लाख से ज्यादा पक्षियों का Safe Address

Patna Bird Sanctuary की सबसे बड़ी ताकत है इसकी bird holding capacity। 1 लाख+ जल-पक्षी, 178 bird species, 252 वनस्पति प्रजातियां।

सर्दियों में यहां देश-विदेश से migratory birds पहुंचते हैं, जिससे यह इलाका birdwatchers और wildlife researchers के लिए paradise बन जाता है।

Rare & Threatened Species का Stronghold

यह wetland Ramsar Criteria पर इसलिए भी खरा उतरता है क्योंकि यह 44+ waterbird species, 4 प्रमुख wetland birds की
1% से अधिक global population को नियमित संरक्षण देता है।

प्रमुख प्रजातियां:

  • Sarcidiornis melanotos
  • Anhinga melanogaster
  • Mareca strepera
  • Anser anser

गर्मियों में जब आसपास की झीलें सूख जाती हैं, तब Patna Lake, Sarus Crane के लिए life-saving shelter बनती है।

Wildlife + Spiritual Vibes = Unique Combo

यह अभयारण्य सिर्फ पक्षियों तक सीमित नहीं है।

यहां पाए जाते हैं:

  1. Nilgai
  2. Jackal
  3. Monitor Lizard
  4. Wild Cat
  5. Porcupine

और खास बात, अभयारण्य के भीतर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, जो इसे nature + faith tourism का rare blend बनाता है।

UP के सभी Ramsar Sites (Updated List)

Patna Bird Sanctuary के जुड़ने से पहले यूपी में थे ये 10 Ramsar Sites:

  1. Nawabganj – Unnao
  2. Parvati Arga – Gonda
  3. Saman – Mainpuri
  4. Samaspur – Raebareli
  5. Sarsai Nawar – Etawah
  6. Sandi – Hardoi
  7. Sur Sarovar – Agra
  8. Bakhira – Sant Kabir Nagar
  9. Upper Ganga River – Bulandshahr
  10. Haiderpur Wetland – Muzaffarnagar

अब Patna Bird Sanctuary के साथ कुल: 11

Modi–Yogi का Message: Future Generations First

CM योगी आदित्यनाथ ने ‘X’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की environmental commitment को global recognition मिल रही है।

वहीं PM मोदी ने Patna Bird Sanctuary और Gujarat के Chhari-Dhand को Ramsar Site घोषित होने पर local communities और conservation workers को बधाई दी।

World Wetlands Day 2026: Theme & Venue

 आयोजन स्थल: देवगढ़, ललितपुर – महावीर स्वामी वन्यजीव विहार
Theme:
“Wetlands & Traditional Knowledge: Celebrating Cultural Heritage”

 शुभंकर: Red-billed Vulture
(मतलब संदेश साफ है — संरक्षण नहीं तो भविष्य नहीं)

“Budget आने से पहले हलचल: आपकी थाली सस्ती होगी या शॉपिंग महंगी?”

Related posts

Leave a Comment