चूहे-कीड़े और मिर्च वाला खाना! बुशरा बीबी की जेल बनी ‘Punishment Cell’

अजमल शाह
अजमल शाह

पाकिस्तान की राजनीति और न्याय व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को रावलपिंडी की आदियाला जेल में जिस हालात में रखा गया है, उसे लेकर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप तेज हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बुशरा बीबी को एक छोटे, बिना खिड़की वाले सेल में रखा गया है, जहां भारी गंदगी, अत्यधिक गर्मी, चूहे और कीड़े, बार-बार बिजली कटौती, अंधेरा, गंदा पीने का पानी और मिर्च से भरा भोजन जैसी परिस्थितियां बताई जा रही हैं।

‘Punishment Cell’ में बुशरा बीबी?

बुशरा बीबी को जिस सेल में रखा गया है, वह सामान्य कैदियों के लिए भी अनुपयुक्त माना जाता है। नियमित रूप से बिजली काट दी जाती है, जिससे सेल पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है।

यह सब केवल सजा नहीं, बल्कि मानसिक प्रताड़ना (Psychological Torture) के दायरे में आता है।

UN Report में बड़ा खुलासा

संयुक्त राष्ट्र (UN) की यातना मामलों की विशेष रिपोर्टर एलिस जिल एडवर्ड्स की रिपोर्ट ने इस पूरे मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ला दिया है।

UN रिपोर्ट में कहा गया है कि बुशरा बीबी की हिरासत की स्थिति। उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा। पाकिस्तान सरकार की जिम्मेदारी है कि हिरासत मानव गरिमा के अनुरूप हो। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान से साफ शब्दों में कहा है कि बुशरा बीबी की सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Asim Munir के आदेश पर प्रताड़ना?

पाकिस्तान में यह आरोप खुलकर लगाया जा रहा है कि सेना प्रमुख असीम मुनीर के इशारे पर इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को राजनीतिक बदले के तहत कठोर परिस्थितियों में रखा जा रहा है।

सवाल यह नहीं कि सजा क्यों मिली, सवाल यह है कि सजा के नाम पर यातना क्यों?

Toshakhana-2 Case:

इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों को तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में 17 साल की जेल, 409 के तहत 10 साल, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 7 साल की सजा सुनाई गई है।
दोनों सजा एक साथ चलेंगी

इसके अलावा करीब 52 लाख रुपये का जुर्माना। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त जेल की सजा।

बुल्गारी ज्वेलरी विवाद

साल 2021 में सऊदी क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman (MBS) ने 28 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की महंगी Bulgari Jewellery भेंट की थी।

नियमों के मुताबिक, यह तोशाखाना में जमा होनी चाहिए थी, लेकिन आरोप है कि इसे सस्ते में खरीदा गया फिर निजी तौर पर बेचा गया। यही केस आज इमरान खान दंपति को जेल तक ले आया।

पाकिस्तान में लगता है “कानून सबके लिए बराबर” नहीं, बल्कि “ सजा भी और सेल भी… सोच समझकर” दी जाती है।

Ankita Case: VIP कौन? नए Video से उत्तराखंड में सियासी भूचाल

Related posts

Leave a Comment