Netflix का होगा Warner Bros Discovery, हैरी पोटर और गेम ऑफ थ्रोन्स भी

Jyoti Atmaram Ghag
Jyoti Atmaram Ghag

Streaming की दुनिया में नया भूचाल आ चुका है। Netflix, जिसे कभी “DVD भेजने वाली कंपनी” कहा जाता था, आज 72 अरब डॉलर झटककर Warner Bros Discovery को खरीदने की तैयारी में बैठा है। सुनने में ऐसा लग रहा है जैसे entertainment industry की पूरी Game of Thrones वाली Iron Throne Netflix अपने लिविंग रूम में ले आया हो।

कौन-कौन थे रेस में? Netflix ने सबको आउटस्मार्ट कर दिया!

इस महाग्रंथ जैसे सौदे में Comcast और Paramount-Skydance भी लाइन में खड़े थे, पर “Netflix ने प्लॉट ट्विस्ट मार दिया!” और सौदा उसके हाथ में आ गया। Warner Bros Discovery के पास ऐसे IP हैं जो पॉप-कल्चर को भी define करते हैं:

  • Harry Potter
  • Game of Thrones
  • HBO Max फ्रेंचाइज़

अब सोचिए, Netflix पर “HBO Originals” का बटन दिखे… ट्रोलर्स memes बनाने में लग जाएंगे!

यह सौदा Hollywood को नए सिरे से तैयार कर देगा?

Experts कह रहे हैं कि अगर यह merger approve हो गया तो Hollywood का future Netflix की पाम में होगा — फिल्में, OTT, IPs, TV लाइब्रेरी, सबकुछ एक जगह बंध जाने वाला है।

लेकिन… जहाँ बड़ा पैसा होता है, वहीं बड़ी राजनीति भी। Analysts पहले ही बोल चुके हैं कि Competition Commission इसका गला पकड़ सकती है। Streaming monopoly वाली बहस फिर से ट्रेंड करेगी।

ये सौदा क्यों इतना बड़ा है?

Content is King, और Netflix ने entire Kingdom खरीद लिया

Harry Potter + GoT + HBO Max का library मिल जाए, तो streaming में कोई match नहीं।

Netflix vs Disney की जंग नई लेवल पर जाएगी

Disney को अब असली टक्कर मिली है। “Streaming War Season 3” officially शुरू!

Cinema + OTT + Merchandise + Gaming सबका One Boss

Warner Bros के पास थीम पार्क से लेकर toys तक पैसा देने वाले assets हैं। Netflix अब सिर्फ streamer नहीं रहेगा…पूरे Hollywood का संभावित Big Boss।

Shubham Jaiswal: Cough Syrup Scam मास्टरमाइंड बोला—मैं बेगुनाह हूँ!

Related posts

Leave a Comment