पिकअप में सब्ज़ी नहीं, नाथद्वारा में 10 KM तक तबाही मचाने वाला विस्फोटक

अजमल शाह
अजमल शाह

राजसमंद जिले के नाथद्वारा में सोमवार देर रात वह हुआ जिसकी कल्पना किसी को नहीं थी— लेकिन पुलिस की टाइमली गश्त ने पूरा शहर बचा लिया।

श्रीनाथजी थाना पुलिस ने आमेट क्षेत्र से आ रही एक संदिग्ध पिकअप को रोका। पहले लगा होगा कि शायद सब्ज़ी, सीमेंट या घर shifting का सामान होगा…पर गाड़ी खोली तो अंदर से निकला “धमाका-पैकेज”!

गाड़ी में मिला ‘मिनी-डूम्सडे स्टॉक’

जाँच में पता चला कि पिकअप में इतना शक्तिशाली विस्फोटक था कि एक ही धमाका → 10 किलोमीटर का रेंज साफ़!

सैनिक भी सुनकर बोले— “भाई इतने में तो चाँद नहीं लेकिन गाँव तो उड़ ही जाता!”

पुलिस ने तुरंत इसे सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर इलाके की सुरक्षा बढ़ाई। अब असली सवाल उठता है यह विस्फोटक आमेट से नाथद्वारा क्यों और किसके लिए भेजा जा रहा था?

प्राथमिक जांच: तस्करी या कुछ और बड़ा?

अधिकारियों के मुताबिक — सामग्री अवैध थी। मात्रा ज़्यादा थी। और उद्देश्य… “साफ़-साफ़ संदिग्ध”

यानी बात सिर्फ तस्करी की नहीं, नेटवर्क बड़ा और इरादा उससे भी बड़ा लग रहा है। वाहन चालक हिरासत में है और पूछताछ चल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि यह मामला सप्लाई चेन → फंडिंग → सोर्स → एंड यूज़ सब सामने लाएगा।

Packet Counting शुरू, डर की गणित भी

मौके पर टीम ने पैकेट दर पैकेट गिनती शुरू कर दी। ये डिलीवरी गलत पते पर चली जाती तो पूरा नाथद्वारा rewrite हो जाता!”

जनता के सवाल:

इस घटना ने कई मुद्दों को कटघरे में खड़ा किया है — सुरक्षा व्यवस्था, अवैध खनन व विस्फोटक तस्करी, बड़े आपराधिक नेटवर्क।

पुलिस का कहना है कि “नेटवर्क का जल्द खुलासा होगा… और कार्रवाई भारी होगी।”

“UPPCS 2025: कट-ऑफ ने उड़ाए होश… कुछ तो बड़ा खेला है गुरु

Related posts

Leave a Comment