
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका का रोमांचक वनडे मैच रांची में पूरी रफ्तार पर था। तभी मैदान में कुछ ऐसा हुआ कि कैमरे, कमेंटेटर और दर्शकों की सांसें एक साथ अटक गईं!
एक विराट कोहली का सुपरफैन—सीधे सिक्योरिटी चेन तोड़कर मैदान में कूद पड़ा और अपने आइडल के पैरों में गिर गया। यह नज़ारा देखकर पूरा स्टेडियम थम-सा गया, लेकिन कोहली ने हमेशा की तरह शांत स्वभाव रखते हुए उसे उठाया और गले लगा लिया—वह पल कैमरों के लिए ट्रीट बन गया, सोशल मीडिया के लिए गोल्ड माइंस।
पुलिस का खुलासा: दो लड़के, दो जिले, एक ही दिवानगी
रांची के हटिया DSP P.K. Mishra ने बताया कि इस घटना में एक नहीं, बल्कि दो लड़के शामिल थे। पहला लड़का: बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र से दूसरा लड़का (जो विराट तक पहुंचा): पश्चिम बंगाल के हुगली से।
दोनों को हिरासत में लिया गया, लेकिन FIR न होने के कारण रिहा भी कर दिया गया। DSP ने साफ कहा, “बिना मुकदमे के हम क्या कर सकते हैं?”
यह बयान खुद ही सुरक्षा व्यवस्था की ‘ऑटोमैटिक डिफेंस मोड’ को एक्सपोज कर देता है।
ये प्यार है या वायरल होने की भूख?
आज के फैन अपने आइडल के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं—स्टेडियम की बाउंड्री तोड़ना भी!

लेकिन सवाल उठता है— ये दिल से निकला विराट-प्रेम था, या सोशल मीडिया पर फटाफट सेलिब्रिटी बनने का शॉर्टकट?
क्योंकि सच बोलें तो, स्टेडियम में एंट्री लेने से आसान हो गया है “मैदान में कूदकर रातों-रात वायरल होना!”
सिक्योरिटी वाले भी शायद यही सोच रहे होंगे— “भाई, क्रिकेट मैच देखो! ‘स्प्लिट्सविला’ में ऑडिशन मत दो!”
जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए, ऐसा लगता है यह “फैन मोमेंट ट्रेंड” चलता रहेगा—और हम सब इसे देख-देखकर मीम्स बनाते रहेंगे।
“BB House में हलचल— Gaurav Khanna पहले से ‘फाइनल स्क्रिप्ट’ में?”
