परमाणु ठिकाने पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, क्या खेल अभी बाकी है?

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

नतांज परमाणु केंद्र… नाम ऐसा जो दुनिया के न्यूक्लियर नक्शे पर हमेशा लाल घेरे में रहता है। और अब एक बार फिर यहां धमाकों की गूंज सुनाई दी।

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले ने इस हाई-सिक्योरिटी साइट को निशाना बनाया। लेकिन इस बार सबसे बड़ी खबर धमाका नहीं, बल्कि “कुछ नहीं हुआ” है—कोई रेडिएशन लीक नहीं। यानी खतरा दरवाजे तक आया, लेकिन अंदर नहीं घुस पाया।

टारगेट था टेक्नोलॉजी, तबाही नहीं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले का फोकस स्ट्रक्चर और ऑपरेशनल कैपेसिटी पर था, न कि न्यूक्लियर वेस्ट पर। सरल शब्दों में—“सिस्टम तोड़ो, दुनिया नहीं।”

यही वजह है कि रेडियोधर्मी रिसाव की कोई पुष्टि नहीं हुई। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सटीक रणनीति थी या किस्मत ने साथ दे दिया?

दुनिया की धड़कन क्यों तेज हुई?

न्यूक्लियर साइट पर हमला सिर्फ एक देश की खबर नहीं होती, यह पूरी दुनिया का heartbeat बढ़ा देता है। अगर जरा सा भी रेडिएशन फैलता, तो यह सिर्फ ईरान की समस्या नहीं रहती—पूरी दुनिया इसका असर झेलती। इसलिए “नो रेडिएशन” वाली खबर राहत की सांस जैसी है, लेकिन डर अभी गया नहीं है।

बम गिरे, लेकिन ‘मैसेज’ ज्यादा भारी

यह हमला सिर्फ बमों का नहीं था, यह एक मैसेज था “हम पहुंच सकते हैं, जहां तुम सबसे सुरक्षित समझते हो।” राजनीति में कभी-कभी धमाके कम, संकेत ज्यादा खतरनाक होते हैं। यह वही संकेत है जो बिना शब्दों के समझ आ जाता है।

आगे क्या? तनाव की नई परत

क्या ईरान इसका जवाब देगा? क्या यह escalation की शुरुआत है? क्या बातचीत की टेबल फिर सजेगी या मिसाइलें ही बोलेंगी? फिलहाल, मिडिल ईस्ट एक बार फिर उस मोड़ पर खड़ा है जहां हर फैसला इतिहास लिख सकता है।

खतरा टला या टाल दिया गया?

नतांज पर हमला हुआ, लेकिन दुनिया बच गई—अभी के लिए। क्योंकि असली खतरा सिर्फ रेडिएशन नहीं, बल्कि बढ़ता हुआ अविश्वास है।और जब भरोसा टूटता है, तो हर अगला कदम और ज्यादा विस्फोटक हो जाता है।

ड्रम का डर कि पति ने कहा “तुम जाओ”… UP में रिश्तों का खौफनाक मोड़

Related posts

Leave a Comment