
श्रद्धा का सफर… अचानक बन गया खौफ का मंजर Vrindavan में यमुना नदी का शांत पानी कुछ ही पलों में त्रासदी में बदल गया। Mathura के वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। पंजाब से आए श्रद्धालु यमुना नदी में नौका विहार कर रहे थे, तभी अचानक स्टीमर का संतुलन बिगड़ा और कुछ ही सेकंड में स्टीमर पानी में समा गया।
20-25 लोग सवार, मची अफरा-तफरी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्टीमर में 20-25 लोग सवार थे हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात नदी किनारे मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े हर तरफ सिर्फ चीख-पुकार और बेचैनी।
स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू
हादसे के तुरंत बाद नाव चालकों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया। कई लोगों को
स्थानीय नावों की मदद से बाहर निकाला गया। पहली मदद ‘सिस्टम’ से पहले, ‘लोगों’ ने दी।
प्रशासन मौके पर, गोताखोरों की टीम तैनात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को नदी में उतारा गया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन में 4 शव बरामद किए जा चुके हैं बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है।
ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टीमर में क्षमता से अधिक लोग सवार थे इसी वजह से संतुलन बिगड़ने की आशंका। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि हादसे के असली कारणों की जांच जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल। परिवारों में बेचैनी और इंतजार। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया
अतिरिक्त गोताखोरों की टीम लगाई।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी कब तक?
हर हादसे के बाद वही सवाल उठता है क्या नावों की क्षमता चेक होती है? क्या सुरक्षा नियम लागू होते हैं? अगर जवाब “नहीं” है तो ऐसे हादसे रुकेंगे कैसे?
Vrindavan का यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं यह लापरवाही की चेतावनी है यह सिस्टम पर बड़ा सवाल है। और सबसे कड़वा सच कुछ पल की लापरवाही…कई परिवारों की जिंदगी बदल देती है।
8 अप्रैल की रात बनेगा ‘मनी मैग्नेट योग’! इन राशियों पर बरसेगा पैसा और प्रमोशन
