
पश्चिम बंगाल की मशहूर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर सुर्खियों की हेडलाइन में अपनी सीट पक्की कर ली है। इस बार मामला कुछ ज़्यादा ही “तेज़” है। नदिया जिले में मीडिया से बात करते हुए, महुआ जी ने ऐसा कुछ कह दिया जिसे सुनकर राजनीति के गलियारों में “घुसपैठ” से ज़्यादा “घमासान” मच गया है।
“घुसपैठिया-घुसपैठिया” से तंग आ चुकी हैं महुआ!
महुआ मोइत्रा ने कहा कि अमित शाह दिन-रात “घुसपैठिया-घुसपैठिया” का जाप कर रहे हैं।
“सिर काटकर मेज़ पर रख दो” – भड़काऊ या फंसी हुई फ़्रस्ट्रेशन?
बयान का सबसे विवादित हिस्सा तब आया जब महुआ जी ने कहा –
“अगर वाकई में लाखों लोग बॉर्डर पार कर रहे हैं, अगर हमारी माताओं-बहनों की सुरक्षा खतरे में है, तो सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह का सिर काटकर मेज़ पर रखना चाहिए।”
अब इस बयान को लेकर TMC और BJP में तो तलवारें खिंच ही चुकी हैं, लेकिन ट्विटर पर मीमबाजों की तो दिवाली आ गई!

राजनीतिक सवाल या पब्लिसिटी स्टंट?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महुआ मोइत्रा का ये बयान TMC के अंदरूनी संघर्षों और बंगाल चुनाव से पहले अपने “firebrand” इमेज को रीफ्रेश करने का तरीका भी हो सकता है। वहीं BJP ने इसे देशद्रोह करार देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
घुसपैठ हो या बयानबाज़ी – देश की सीमा दोनों से परेशान है!
महुआ मोइत्रा का बयान जितना तेज़ था, उससे तेज़ उस पर मचा बवाल। सवाल वही है – देश की सीमा की रखवाली कौन कर रहा है, और बयानबाज़ी की सीमा कौन तय करेगा?
बहराइच में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, AIIMS स्कूल पर गंभीर आरोप
