
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में power balance को पूरी तरह पलट दिया है।
29 नगर निगमों की 2,869 सीटों पर हुए चुनाव में BJP ने 64.51% की शानदार strike rate के साथ 1,425 सीटें जीतकर विपक्ष को बैकफुट पर धकेल दिया।
ये नतीजे सिर्फ local bodies तक सीमित नहीं दिखते—बल्कि assembly politics के लिए भी बड़ा संकेत माने जा रहे हैं।
BMC में BJP का जलवा
सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई महानगरपालिका (BMC) की रही, जहां BJP ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा, 66% strike rate के साथ 89 सीटों पर जीत दर्ज की।
45.39% vote share के साथ BJP ने अपनी सहयोगी Shiv Sena (Shinde faction) को भी पीछे छोड़ दिया, जिसे 90 में से सिर्फ 29 सीटें मिलीं।
Shiv Sena (UBT) का ग्राफ फिसला
Uddhav Thackeray की Shiv Sena (UBT) ने 160 सीटों पर चुनाव लड़ा, 40.62% strike रेट, 27.37% vote शेयर, कुल 65 सीटों पर जीत।
यानी कभी BMC की धुरी रही पार्टी अब fragmented verdict से जूझती दिखी।
Congress और Sharad Pawar की NCP को झटका
कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार बेहद कमजोर रहा— सिर्फ 15.89% strike रेट, Sharad Pawar की NCP को पूरे राज्य में महज़ 36 सीटें मिलीं।
वहीं, Ajit Pawar faction वाली NCP ने सबको चौंकाते हुए 167 सीटें जीतकर खुद को प्रासंगिक बनाए रखा।

AIMIM ने चौंकाया, AAP रही गायब
Asaduddin Owaisi की AIMIM ने 29.78% strike रेट 125 सीटों पर जीत के साथ strong urban pockets में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
दूसरी ओर, Aam Aadmi Party (AAP) ने 455 सीटों पर किस्मत आज़माई लेकिन खाता तक नहीं खोल सकी।
2017 vs 2025: BJP की Steady Growth
2017 के नगर निकाय चुनावों में BJP के पास 1,125 सीटें थीं, 2025 में वही आंकड़ा बढ़कर 1,425 सीटों तक पहुंच गया। वहीं, कभी 500+ सीटों वाली अविभाजित Shiv सेना अब Congress और UBT के साथ मिलकर भी 399 सीटों पर सिमट गई।
Political Message Clear
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन नतीजों को “Good governance और development model की जीत” बताया है।
दूसरी ओर, Maha Vikas Aghadi (MVA) के लिए यह verdict एक चेतावनी की तरह देखा जा रहा है— क्योंकि unity on paper, ground पर काम नहीं आई।
पूरे महाराष्ट्र में BJP-led Mahayuti का दबदबा अब साफ नज़र आ रहा है। ये नतीजे आने वाले assembly elections का trailer साबित हो सकते हैं।
अब पक्का घर सिर्फ सपना नहीं! 18 जनवरी को खातों में आएगा ₹1 लाख
