Blue Glasses, Bold Words: Davos में Macron का Power Punch

Jyoti Atmaram Ghag
Jyoti Atmaram Ghag

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित World Economic Forum के मंच से फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने ऐसा भाषण दिया जिसने global power corridors में हलचल मचा दी। बिना किसी का नाम लिए, लेकिन इशारे पूरी तरह साफ थे — Macron ने कहा कि दुनिया तेजी से “Law of the strongest” की तरफ बढ़ रही है,
जहां international rules कुचले जा रहे हैं और ताकत ही नीति बनती जा रही है।

60+ Wars, Normalized Conflicts और Democracy पर खतरा

Macron ने चौंकाने वाला आंकड़ा सामने रखा, “साल 2024 में 60 से ज्यादा युद्ध हुए — यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।”

उन्होंने चेताया कि टकराव अब normal behavior बनता जा रहा है। Democracy के खिलाफ authoritarian forces मजबूत हो रही हैं। Cyber space से लेकर trade routes तक हिंसा फैल चुकी है।

उनके शब्दों में — “Global stability अब accident नहीं, choice बन चुकी है।”

Tariff धमकियों पर Macron का सीधा पलटवार

Donald Trump की ओर से 200% tariff threats झेल चुके Macron इस बार बिल्कुल soft नहीं दिखे।

उन्होंने कहा, Trade agreements अब cooperation नहीं, economic weapon बन चुके हैं। Tariffs के ज़रिए Europe की sovereignty दबाने की कोशिश हो रही है। यह तरीका “completely unacceptable” है। Macron ने साफ संदेश दिया, “Economic sovereignty is the only shield.”

Europe को आत्मनिर्भर बनने की सलाह

Macron के मुताबिक:

  • Europe को strategic autonomy बढ़ानी होगी
  • Defense और security पर ज्यादा निवेश जरूरी है
  • Russia-Ukraine war और Africa conflicts साम्राज्यवादी सोच की वापसी के संकेत हैं

मतलब साफ है — अब Europe सिर्फ market नहीं, power center बनना चाहता है।

Blue Sunglasses का राज: Style या Symbol?

भाषण के दौरान Macron के नीले सनग्लासेज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

उन्होंने खुद बताया आंख की नस फटने की वजह से सूजन। Doctor की सलाह पर तेज रोशनी से बचाव। लेकिन Internet ने इसे यूं पढ़ा “Blue shades, cold message — Trump era politics rejected.”

Medical reason था, पर symbolism accidental नहीं लगा।

Respect Over Threats

भाषण के अंत में Macron ने जो कहा, वह सीधे Washington तक गूंजा- “We prefer respect over threats, science over conspiracies.”

उन्होंने ऐलान किया कि 2026 में France global imbalance सुधारने में लीड लेगा। Europe अपनी रक्षा खुद करेगा। किसी बाहरी दबाव के आगे झुकने का दौर खत्म।

जब नियम टूटते हैं, भाषण हथियार बनते हैं

Davos का मंच अक्सर diplomacy का playground होता है, लेकिन इस बार Macron ने उसे ideological battleground बना दिया।

यह सिर्फ भाषण नहीं था — यह संकेत था कि Europe अब silence नहीं, resistance चुनेगा।

Viral Video तूफान! कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव सस्पेंड

Related posts

Leave a Comment