Lucknow का थाना बना कैश काउंटर! Yogi एक्शन- पूरा थाना लाइन हाजिर

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

Lucknow का वो इलाका, जहां हर कदम पर सुरक्षा का दावा होता है… वहीं अगर थाने के भीतर ‘रेट लिस्ट’ चलने लगे तो समझ लीजिए मामला सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं—बेशर्मी के लेवल पार कर चुका है। और इस बार कहानी में ट्विस्ट ये था कि सामने थे Yogi Adityanath—जिनका रिएक्शन ‘नोटिस’ नहीं, ‘नॉकआउट’ होता है।

ढाई लाख की ‘डील’: हिरासत का पैकेज ऑफर

गौतम पल्ली थाना—नाम VVIP, काम allegedly ‘VVIP वसूली’। आरोप ये कि एक शख्स को उठाया गया और छोड़ने के बदले ढाई लाख रुपये का ‘सेटलमेंट’ ऑफर कर दिया गया।

कहानी यहीं खत्म हो जाती… अगर पीड़ित भी सिस्टम के सामने घुटने टेक देता। लेकिन इस बार फाइल सीधे ऊपर गई—और ऊपर मतलब सीधे सीएम ऑफिस।

‘जीरो टॉलरेंस’ ऑन मोड: रिपोर्ट आई, एक्शन फटाक

जैसे ही शिकायत पहुँची, जांच बैठी। पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट में वसूली की पुष्टि—और फिर वही हुआ, जिसका अंदाजा कम ही लोगों को था। Yogi Adityanath ने फाइल नहीं, पूरा थाना हिला दिया।

एक झटके में ‘लाइन हाजिर’: पूरा थाना आउट

इंस्पेक्टर Ratnesh Singh से लेकर सिपाही तक—कोई नहीं बचा। पूरा स्टाफ लाइन हाजिर। मतलब— थाना खाली, कुर्सियां खाली, और ‘कमाई’ का काउंटर भी बंद।

लखनऊ पुलिस के इतिहास में ये ‘बल्क एक्शन’ किसी झटके से कम नहीं। आमतौर पर एक-दो सस्पेंड होते हैं… यहां पूरा सिस्टम रीसेट कर दिया गया।

नई पोस्टिंग, पुरानी बदनामी: क्लीन-अप ऑपरेशन शुरू

अब कमान दी गई Vipin Singh को। चुनौती? थाने की इमेज ‘रिश्वत हब’ से ‘कानून के घर’ में बदलना। क्योंकि ये पहली बार नहीं—पहले भी इस थाने पर ‘दाग’ लग चुके हैं। फर्क बस इतना है कि इस बार दाग धोने के लिए साबुन नहीं, पूरा स्टाफ बदल दिया गया।

वर्दी या वेंडिंग मशीन?

कभी-कभी लगता है कुछ थानों में FIR नहीं, ‘रेट कार्ड’ लिखा होता है—

  1. जमानत पैकेज: ऑन डिमांड
  2. हिरासत से छुट्टी: प्रीमियम प्लान
  3. VIP एरिया: VIP वसूली

लेकिन इस बार सिस्टम को याद दिला दिया गया— यह पुलिस स्टेशन है, पेटीएम मशीन नहीं।

डर से सुधरेगा सिस्टम या सिस्टम से डर?

कार्रवाई कड़ी है, संदेश साफ है— लेकिन क्या इससे खेल खत्म होगा? या फिर कुछ दिन बाद वही स्क्रिप्ट, नए किरदारों के साथ दोहराई जाएगी?

‘बाबा’ स्टाइल—संदेश loud & clear

Uttar Pradesh में यह सिर्फ एक केस नहीं, एक सिग्नल है— “लोकेशन चाहे CM हाउस के पीछे हो या गांव के मोड़ पर… भ्रष्टाचार पकड़ा गया तो पूरा सेटअप उड़ जाएगा।” अब देखना ये है क्या ये ‘एक्शन’ डर पैदा करेगा…या सिस्टम फिर नया रास्ता ढूंढ लेगा?

तेल की आग में झुलसा भारत! ₹25 लीटर महंगा डीजल- ₹165 तक जाने का डर

Related posts

Leave a Comment