Lamborghini Crash: जब Luxury ने सड़क पर Law को कुचल दिया

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार दोपहर ऐसा मंजर दिखा, जिसने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया क्या भारत की सड़कों पर पैसे की रफ्तार कानून से तेज़ है?

Rev-3 मॉल के पास करीब 3:15 बजे, एक तेज़ रफ्तार Lamborghini Revuelto अचानक अनियंत्रित हो गई। कुछ सेकंड में सड़क पर खड़े लोग, वाहन और कानून—तीनों पीछे छूट गए।

पहले ऑटो, फिर बाइक… और फिर इंसान

चश्मदीदों के मुताबिक, सुपरकार ने सबसे पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी Royal Enfield बाइक उसकी चपेट में आ गई। बाइक के पास खड़ा युवक करीब 10 फीट हवा में उछल गया—उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया।

कार बाइक के अगले पहिये पर चढ़ गई, उसे कई मीटर तक घसीटती रही और आखिरकार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी।

घायल बोले: “हम खड़े थे, मौत चलकर आई”

घायलों में शामिल तौफीक अहमद ने NDTV से बातचीत में बताया, “मैं अपनी बाइक के पास खड़ा था, तभी अचानक लग्ज़री कार ने टक्कर मार दी। कुछ समझने से पहले मैं सड़क पर पड़ा था।”

इस हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। कई को फ्रैक्चर और गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

शराब, रफ्तार और रुतबा—तीनों साथ?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चला रहे शिवम मिश्रा शराब के नशे में थे। हादसे के बाद रुकने के बजाय, उन्होंने कथित तौर पर भागने की कोशिश की।

पीछे-पीछे चल रहे उनके बाउंसरों ने भीड़ को धमकाने की कोशिश की—लेकिन इस बार “पावर” काम नहीं आई।

जनता का गुस्सा फूटा, Lamborghini बनी निशाना

गुस्साए लोगों ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की Lamborghini की खिड़कियां तोड़ दीं और शिवम मिश्रा को बाहर खींच लिया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल गाड़ी पुलिस कस्टडी में है। यह कार रोहिणी, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

कौन है शिवम मिश्रा?

शिवम मिश्रा, देश के बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे हैं। यह नाम पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। Income Tax जांच से जुड़ा पुराना मामला। 2024 में Banshidhar Exports Pvt Ltd पर इनकम टैक्स की बड़ी जांच हुई थी। घोषित सालाना आय: ₹20–25 करोड़। कथित असल टर्नओवर: ₹100–150 करोड़। छापे: कानपुर, मुंबई, दिल्ली, गुजरात यानि चर्चा में रहना कोई नई बात नहीं।

भारत में Helmet गरीब के लिए। Speed limit आम आदमी के लिए और Supercar पर कानून Optional? कानपुर की यह घटना सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि System Crash है।

Related posts

Leave a Comment