
यूपी की जेल सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कन्नौज जिला जेल से दो कैदी चादरों को रस्सी बनाकर फरार हो गए। दोनों कैदियों ने जेल की ऊंची दीवार फांदकर यह फिल्मी फरारी अंजाम दी और पुलिस को बड़ा चकमा दे दिया।
कैसे हुई फरारी? Bedsheet बना Escape Plan
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदियों ने जेल में मिली चादरों को आपस में बांधकर रस्सी बनाई और उसी के सहारे जेल की ऊंची दीवार पार कर ली।
न CCTV अलर्ट, न गार्ड की नजर— सवाल यह है कि सुरक्षा उस वक्त थी कहां?
District Judge का सख्त रुख
मामले पर जिला न्यायाधीश आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “दो कैदी फरार हो गए हैं। यह स्पष्ट रूप से लापरवाही का मामला है। एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।”
न्यायाधीश के बयान के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर जांच की तलवार लटक गई है।
अगर चादर से रस्सी बन जाए, और दीवारें सिर्फ दिखावे की हों— तो जेल Correction Center नहीं, Escape Center बन जाती है।

प्रशासन में हड़कंप, तलाश जारी
फरारी की खबर मिलते ही— जेल प्रशासन में हड़कंप, पुलिस और PAC अलर्ट, आसपास के जिलों में नाकेबंदी। हालांकि फरार कैदियों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर अधिकारियों ने फिलहाल आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
UP Jail Security फिर कटघरे में
बार-बार सुरक्षा चूक , तकनीक और निगरानी पर सवाल, जिम्मेदारी तय होगी या सिर्फ FIR?
यह घटना यूपी की जेल व्यवस्था में सुधार की जरूरत को फिर उजागर करती है।
बर्फ में छुपा ‘सुपरपावर गेम’: ग्रीनलैंड क्यों बन गया अमेरिका का नया सपना?
