लखनऊ के कैंसर संस्थान में बिना इंटरव्यू नौकरी! लखनऊ में सरकारी ‘जादू’

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

बिना Interview नौकरी – Welcome to Doctorland! लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान ने हाल ही में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर खुद House MD भी शर्मा जाए! यहां एनेस्थीसिया विभाग में डॉ. श्वेता की नियुक्ति कर दी गई — लेकिन twist ये है कि मैडम जी तो इंटरव्यू में आई ही नहीं थीं!

अब सवाल उठता है – ये कौन-सी दवा है जो बिना जाँच के ही prescribe हो गई?

चयन प्रक्रिया या “चलो देखते हैं कौन आता है”

सूत्रों के मुताबिक, चयन प्रक्रिया में transparency तो दूर, शायद Google Docs तक इस्तेमाल नहीं हुआ! ना कोई प्रोसेस, ना कोई merit – बस सीधा “आपका selection हो गया है मैडम, बिना आए ही!”

ऐसा लगता है जैसे इंटरव्यू बोर्ड ने कहा हो – “जो आए ना आए, नौकरी तो अपनी है!”

संस्थान की कार्यशैली पर सवाल

इस घटना के बाद संस्थान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्या ये isolated case है या फिर “Systemic Anesthesia” चल रही है पूरे सिस्टम को?

लोगों का कहना है कि अगर यही रफ्तार रही, तो अगली बार बिना MBBS के Surgeon भी नियुक्त हो सकता है — बस रिश्ता मजबूत होना चाहिए!

“भाई साहब, अगर बिना इंटरव्यू नौकरी मिल रही है, तो हम अपना रिज्यूमे WhatsApp पर भेज दें क्या?”

Welcome to Sarkari Naukri 2.0

ये कोई isolated गलती नहीं बल्कि सिस्टम की पुरानी बीमारी का नया लक्षण लगता है। सरकार को चाहिए कि तुरंत जाँच बिठाए, वरना जनता भी कहेगी — “मर्ज बढ़ता गया, इलाज होता गया…”

“Chief Justice से PM तक: सुशीला कार्की का दमदार कमबैक!”

Related posts

Leave a Comment