
रमजान का महीना… दुआओं का वक्त… लेकिन काबुल में उस रात आसमान से दुआ नहीं, आग बरसी। एक अस्पताल जहां जिंदगी बचाई जाती है उसे ही निशाना बना दिया गया।
यह सिर्फ हमला नहीं था, यह इंसानियत के चेहरे पर पड़ा ऐसा तमाचा है, जिसकी गूंज सीमाओं से बहुत दूर तक जाएगी।
काबुल में खौफनाक रात: जब इलाज की जगह बनी कब्रिस्तान
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़े अस्पताल पर हुए हवाई हमले ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। तालिबान के अनुसार, इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा घायल हुए।
यह अस्पताल नशा मुक्ति के इलाज के लिए समर्पित था यानी जो लोग जिंदगी से लड़ रहे थे, उन्हें ही मौत ने घेर लिया।
आरोप और इनकार: सच कौन बोल रहा है?
अफगानिस्तान ने सीधे तौर पर पाकिस्तान पर हमला करने का आरोप लगाया है। दावा है कि रात करीब 9 बजे एयरस्ट्राइक की गई। वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को “हास्यास्पद” बताया यानी एक तरफ खून से भीगा सच, दूसरी तरफ बयानबाजी की ढाल।
यह वही पुराना खेल है “हमले के बाद सबसे पहले सच मरता है।”
भारत का सख्त रुख: ‘यह कायराना है’
भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना, अमानवीय और नागरिकों का नरसंहार बताया।
विदेश मंत्रालय ने साफ कहा, यह कोई सैन्य लक्ष्य नहीं था, बल्कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दोषियों को सजा देने और ऐसे हमलों को रोकने की मांग की है। साथ ही अफगानिस्तान की संप्रभुता का समर्थन भी दोहराया।

बदले की कसम: क्या एक और जंग की शुरुआत?
अफगानिस्तान ने इस हमले का बदला लेने की कसम खाई है। यानी हालात अब सिर्फ “तनाव” तक सीमित नहीं यह सीधे “टकराव” की ओर बढ़ रहे हैं।
मिडिल ईस्ट पहले से जल रहा है, अब यह नया फ्रंट खुलता दिख रहा है।
एक्सपर्ट व्यू: “यह सिर्फ हमला नहीं, मैसेज है”
रक्षा विशेषज्ञ अजीत उजैनकर कहते हैं, “Hospital targeting कोई tactical strike नहीं हो सकता। यह psychological warfare का हिस्सा है जिसका मकसद डर और दबाव बनाना होता है।”
मतलब यह हमला सिर्फ जमीन पर नहीं, दिमाग पर भी किया गया है।
वैश्विक असर: जब सीमाएं छोटी पड़ जाती हैं
इस हमले ने एक बार फिर साबित किया है कि युद्ध अब सीमाओं में कैद नहीं रहता इसका असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था तक जाता है। अगर हालात और बिगड़े, तो यह टकराव क्षेत्रीय नहीं, अंतरराष्ट्रीय संकट बन सकता है।
इंसानियत बनाम रणनीति
काबुल का यह हमला एक कड़वा सच सामने लाता है जब युद्ध “रणनीति” बन जाता है, तो इंसानियत “कोलैटरल डैमेज” बन जाती है। आज सवाल सिर्फ यह नहीं कि हमला किसने किया सवाल यह है कि क्या दुनिया अब भी चुप रहेगी?
‘पंडित’ से मचा सियासी तूफान! CM योगी ने भर्ती बोर्ड को दिया सख्त आदेश
