“Gas Plant पर वार,Trump घबराए, अब महंगा होगा Petrol?” भारत पर असर

Gautam Kumar Agarwal
Gautam Kumar Agarwal

दुनिया की सबसे अमीर गैस बेल्ट में आग लगी है… और धुआं सीधे आपकी जेब तक पहुंचने वाला है। मिडिल ईस्ट की जंग अब सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं रही—अब टारगेट हैं गैस और ऑयल प्लांट। और जैसे ही इनपर हमला हुआ, ग्लोबल मार्केट कांप गया। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump भी अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं—क्योंकि ये जंग अब ‘कंट्रोल’ से बाहर जाती दिख रही है।

“सीमा खींचनी पड़ी!” – ट्रंप का बदलता रुख

अब तक खुलकर Israel के साथ खड़े नजर आ रहे ट्रंप ने पहली बार ‘रेड लाइन’ की बात की है। उन्होंने साफ संकेत दिया है कि ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड South Pars पर आगे हमला नहीं होगा। मतलब साफ है अब मामला सिर्फ सैन्य नहीं, आर्थिक तबाही का बन चुका है।

ट्रंप का यह बयान डर से कम और नुकसान के हिसाब से ज्यादा जुड़ा है। क्योंकि जैसे ही गैस सप्लाई पर चोट पड़ी, पूरी दुनिया की एनर्जी चेन हिल गई।

“Operation Madman” – ईरान का खतरनाक जवाब

Iran ने जवाब में जो किया, उसने दुनिया को हिला दिया। “Operation Madman” के तहत ईरान ने एक साथ 9 देशों को निशाना बनाया 
Qatar, United Arab Emirates, Saudi Arabia, Kuwait, Bahrain, Oman, Jordan और Iraq

ये वही देश हैं जिनकी तिजोरी तेल-गैस से भरती है। और अब वहीं आग लगी है।

गैस प्लांट पर हमला: असली गेम-चेंजर

South Pars गैस फील्ड दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार। और Israel का इसपर हमला…यहीं से खेल पलटा। ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका था “हमारे एनर्जी प्लांट को छुआ, तो दुनिया को कीमत चुकानी पड़ेगी।” और अब वही हो रहा है।

बाजार में भूचाल, भारत पर सीधा असर

जैसे ही हमले की खबर आई ग्लोबल मार्केट धड़ाम! तेल के दाम उछले, शेयर बाजार गिरे। भारत जैसे देश के लिए खतरा और बड़ा है आयात महंगा होगा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, LPG सिलेंडर जेब पर भारी पड़ेगा।

सीधा मतलब मिडिल क्लास की कमर टूटने वाली है।

ईरान की चाल: “दुनिया दबाव बनाए”

ईरान का प्लान साफ है अगर अरब देशों के गैस प्लांट जलेंगे, तो पूरी दुनिया दबाव बनाएगी कि जंग रोकी जाए। यानी ये सिर्फ बदले की कार्रवाई नहीं… यह ग्लोबल ब्लैकमेल की स्ट्रैटेजी है।

सच कड़वा है जब तक बम शहरों पर गिर रहे थे, सब ‘स्ट्रैटेजी’ खेल रहे थे। जैसे ही आग गैस पाइपलाइन तक पहुंची…अचानक “शांति” याद आ गई। दुनिया की पॉलिटिक्स भी अजीब है इंसान मरें तो ‘कोलेटरल डैमेज’…तेल जले तो ‘इमरजेंसी’!

KC Tyagi ने छोड़ी JDU, NDA की दीवार में दरार या नई चाल?”

Related posts

Leave a Comment