Iran–US–Israel War: खाड़ी में आग, क्या यह World War 3 की आहट है?

सुरेन्द्र दुबे ,राजनैतिक विश्लेषक
सुरेन्द्र दुबे ,राजनैतिक विश्लेषक

28 फरवरी 2026 की रात खाड़ी के आसमान में अचानक सन्नाटा टूट गया। अमेरिकी और इजरायली फाइटर जेट्स ने “Operation Epic Fury” के नाम से ईरान के 27 सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। वॉशिंगटन का दावा है कि यह “pre-emptive strike” था यानि संभावित खतरे को पहले ही खत्म करने की कोशिश।

लेकिन तेहरान इसे सीधा-सीधा “सार्वभौमिकता पर हमला” बता रहा है।

असली वजह: Nuclear Program या Geopolitical Chess?

अमेरिका और इजरायल लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अस्तित्व के लिए खतरा मानते रहे हैं। इजरायल की सुरक्षा रणनीति में एक शब्द बार-बार सुनाई देता है “cut the head of the snake.”

दूसरी ओर, ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम “peaceful energy use” के लिए है। सवाल यही है  क्या यह जंग सुरक्षा के नाम पर ताकत का प्रदर्शन है, या सच में खतरे को टालने की कोशिश?

1 मार्च 2026: सत्ता का भूकंप

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने पूरे ईरान में भूचाल ला दिया। तेहरान की सड़कों पर लाखों लोग उतरे। इसे “इस्लाम पर हमला” बताया गया।

तुरंत एक अंतरिम परिषद ने कमान संभाली। लेकिन सत्ता का यह संक्रमण शांत नहीं रहा। 2 मार्च को ईरान ने खाड़ी में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और युद्धपोतों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी।

2 मार्च: जवाबी हमला और Gulf में आग

अमेरिकी विमानवाहक पोत पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने दुनिया को चौंका दिया। बहरीन, कुवैत, कतर, यूएई, सऊदी अरब, ओमान और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी बेस हाई अलर्ट पर हैं।

खाड़ी का आसमान अब commercial flights के लिए सुरक्षित नहीं माना जा रहा। दुबई और दोहा जैसे बड़े एविएशन हब से उड़ानें डायवर्ट की जा रही हैं।

क्या यह World War 3 की शुरुआत है?

रूस और चीन ने हमले की निंदा की है। हिजबुल्लाह और हुथी जैसे प्रॉक्सी ग्रुप सक्रिय बताए जा रहे हैं। NATO देश फिलहाल सीधे तौर पर शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन “moral support” और कूटनीतिक बयानबाज़ी तेज हो चुकी है।

अगर यह टकराव खाड़ी से बाहर निकला, तो यह सीमित युद्ध नहीं रहेगा।

दुनिया पर असर: तेल, शेयर और सोना

Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल. Stock Markets: एशिया और यूरोप के बाजारों में गिरावट. Gold Rush: निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर भाग रहे हैं।

Middle East की instability का सीधा असर आपकी जेब तक पहुंचेगा महंगाई, ईंधन की कीमतें और सप्लाई चेन पर दबाव।

दुनिया 2026 में AI और Mars Mission की बात कर रही थी, लेकिन जमीन पर फिर वही पुराना खेल तेल, ताकत और बदला। कूटनीति की टेबल खाली है, और मिसाइल लॉन्च पैड व्यस्त।

यह सिर्फ ईरान बनाम अमेरिका या इजरायल की लड़ाई नहीं है। यह geopolitical power play है, जिसमें हर देश अपनी चाल सोच-समझकर चल रहा है। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है। लेकिन इतना तय है—खाड़ी में उठी चिंगारी पूरी दुनिया को गर्म कर चुकी है।

Israel Attacks Iran Live: बेट शेमेश में 9 की मौत, Hezbollah की एंट्री

Related posts

Leave a Comment