
सीजफायर का ढोल बजा तो सही, लेकिन बैकग्राउंड में बारूद की गंध अभी भी ताज़ा है। मोजतबा खामेनेई के पहले ही बयान ने साफ कर दिया—“शांति चाहते हैं, लेकिन झुकेंगे नहीं।” सीधे शब्दों में—ईरान ने ‘पॉज बटन’ दबाया है, ‘स्टॉप’ नहीं।
खामेनेई का कड़ा संदेश: “अब पुराना ईरान नहीं रहा”
ईरान के नए पावर सेंटर से आया संदेश साफ और सीधा है— “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अपने अधिकार भी नहीं छोड़ेंगे।” ये वही टोन है जिसमें दोस्ती का हाथ भी है और पीछे तलवार भी। खामेनेई ने दावा किया कि जंग ईरान ने जीती है और अमेरिका को शर्तें माननी पड़ीं।
अब सवाल ये—क्या ये जीत का ऐलान है या अगली जंग का ट्रेलर?
“हमला किया तो 100 बार सोचो”—सीधी चेतावनी
पाकिस्तान में होने वाली बातचीत से पहले ईरान ने टेबल पर शांति और जेब में चेतावनी दोनों रख दी है। खामेनेई का संदेश, “अब अगर हमला हुआ तो परिणाम गंभीर होंगे।”
यानि ये वही क्लासिक डायलॉग है— “पहले हम शांत थे, अब तैयार हैं।”
होर्मुज स्ट्रेट: अब ‘इमोशनल नहीं, फाइनेंशियल’ जवाब
होर्मुज स्ट्रेट अब सिर्फ रास्ता नहीं, “कमाई का गेटवे” बनने जा रहा है। ईरान ने साफ कर दिया— अब यहां से गुजरना है तो “टोल देना पड़ेगा”

मतलब जंग का नया फ्रंट—इकोनॉमिक वारफेयर। और इसका असर? पूरी दुनिया की तेल सप्लाई पर सीधा झटका।
इजरायल पर निशाना: “सीजफायर का मजाक मत बनाओ”
मसूद पेजेश्कियान ने इजरायल पर सीधा आरोप लगाया— “लेबनान में हमले करके सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है।” उन्होंने साफ कहा—
अगर इजरायल नहीं रुका, तो बातचीत “सिर्फ फोटो-ऑप” बनकर रह जाएगी।
लेबनान में तबाही: आंकड़े भी चौंकाने वाले
ईरान के मुताबिक— 200+ लोगों की मौत, 1000+ घायल, लाखों लोग बेघर यानी एक तरफ शांति की बातचीत, दूसरी तरफ जमीन पर जंग जारी। ये डबल गेम ही पूरे संकट की जड़ है।
‘सीजफायर या साइलेंट वॉर?’
दुनिया फिलहाल जिस चीज़ को “सीजफायर” कह रही है, वो असल में एक “साइलेंट वॉर मोड” जैसा लग रहा है। ट्रिगर तैयार, बयान आक्रामक, रणनीति बदल चुकी। यानी जंग रुकी नहीं, बस अपना रूप बदल चुकी है।
Iran-US सीजफायर, अब पाकिस्तान बनेगा ‘Peace Broker’?
