Tehran में आग, Istanbul-Tehran Flight Cancel, 31 Provinces में बवाल

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

ईरान में लगातार 12 दिनों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब हवाई यातायात भी प्रभावित होने लगा है। तुर्की की राजधानी Istanbul से Tehran जाने वाली एक फ्लाइट को आख़िरी वक्त पर कैंसल कर दिया गया।

यात्रियों ने दावा किया कि उनके विमान को Tehran में उतरने की इजाज़त ही नहीं दी गई। यही नहीं, Tabriz और Isfahan जाने वाली कई उड़ानों को भी रास्ता बदलने पर मजबूर होना पड़ा। मतलब साफ़ है — ज़मीन पर ग़ुस्सा, आसमान में सन्नाटा।

Tehran में आग, Elite इलाक़े भी नहीं बचे

फुटेज में Tehran के कई हिस्सों में इमारतों में आग साफ़ देखी जा सकती है। ख़ास तौर पर Gholhak और Saadat Abad जैसे पॉश इलाक़े भी हिंसा की चपेट में आ गए हैं। यह वही इलाके हैं जिन्हें आमतौर पर सत्ता के क़रीब माना जाता है। अब तस्वीरें बता रही हैं — आक्रोश VIP पास नहीं देखता।

Currency Crash बना Protest का Fuel

मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, ईरान की तेज़ी से गिरती मुद्रा (Iranian Rial) ने जनता के सब्र की आख़िरी दीवार भी तोड़ दी है।

अब प्रदर्शन सिर्फ़ सड़कों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल बन चुके हैं।

Government vs Ground Reality

सरकारी बयान हालात को “कंट्रोल में” बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जलती इमारतें, कैंसल फ्लाइट्स और बदला हुआ एयर रूट एक अलग ही कहानी सुना रहे हैं।

जब सरकार कहे “सब ठीक है”, और Google Maps कहे “Avoid this area” — तो समझिए मामला गहरा है।

Regional Impact: Middle East में Alarm Bells

Tehran के हालात सिर्फ़ ईरान तक सीमित नहीं हैं। तुर्की, इराक़ और Gulf देशों की aviation agencies भी alert mode में हैं। Experts मानते हैं कि अगर unrest यूँ ही बढ़ता रहा, तो इसका असर Middle East stability और global oil market पर भी दिख सकता है।

ईरान इस वक्त सिर्फ़ protests नहीं झेल रहा, बल्कि economic anger + political frustration + social breakdown का dangerous combo देख रहा है। और जब राजधानी जल रही हो, तो दुनिया सिर्फ़ न्यूज़ नहीं पढ़ती — concern में आ जाती है।

ISPR की गीदड़ भभकी, Lashkar का जहरीला एजेंडा बेनकाब

Related posts

Leave a Comment