ईरान की रीढ़ टूटी? US-इजरायल हमले में , Majid Khatami ढेर

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

मिडिल ईस्ट की जलती हुई जमीन पर आज एक और बड़ा धमाका हुआ—लेकिन इस बार मिसाइल नहीं, बल्कि सिस्टम हिला है। ईरान की खुफिया मशीनरी का सबसे अहम चेहरा खत्म… और सवाल ये कि अब अगला निशाना कौन? ये सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि जंग के समीकरण बदलने वाला झटका है।

कौन था वो शख्स, जिसकी मौत से कांप उठा तेहरान?

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का खुफिया दिमाग माने जाने वाले मेजर जनरल माजिद खातमी अब नहीं रहे। अमेरिका-इजरायल के कथित हमले में उनकी मौत ने ईरान की सुरक्षा संरचना को सीधा झटका दिया है।

खातमी कोई आम अफसर नहीं थे—वो वो खिलाड़ी थे जो पर्दे के पीछे से पूरी बाज़ी सेट करते थे। रक्षा मंत्रालय से लेकर इंटेलिजेंस नेटवर्क तक उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उन्हें ‘सिस्टम का साइलेंट आर्किटेक्ट’ कहा जाता था।

कैसे हुआ हमला? ऑपरेशन या मैसेज?

सुबह-सुबह हुआ ये हमला सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं लगता—ये एक सटीक मैसेज है। मैसेज साफ है: “हम तुम्हारे सबसे सुरक्षित दायरे में भी पहुंच सकते हैं।”

इस हमले में पहले भी कई बड़े नाम खत्म हो चुके हैं, और अब खातमी की मौत ने यह साबित कर दिया है कि यह जंग अब सिर्फ बॉर्डर पर नहीं, बल्कि इंटेलिजेंस के दिल में लड़ी जा रही है।

IRGC को लगातार झटके: सिस्टम में सेंध या रणनीतिक हार?

ये पहली बार नहीं है जब ईरान को इस तरह का नुकसान हुआ हो। पिछले हमलों में भी टॉप कमांडर्स मारे जा चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है
क्या ईरान की खुफिया दीवार में दरार पड़ चुकी है? या फिर यह दुश्मनों की हाई-लेवल स्ट्रेटेजी का नतीजा है? सच जो भी हो, लेकिन यह साफ है कि IRGC अब डिफेंसिव मोड में आ गया है।

सीजफायर की सुगबुगाहट: शांति या तूफान से पहले सन्नाटा?

दिलचस्प बात ये है कि इस खतरनाक escalation के बीच ceasefire की चर्चा भी तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने एक प्रस्ताव तैयार किया है— हमले रोकने की शर्त, होर्मुज स्ट्रेट खोलने की मांग, 15–20 दिनों में युद्धविराम की संभावना।

लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है— “होर्मुज नहीं खुलेगा।” यानी शांति की टेबल पर भी शर्तों का बारूद रखा है।

होर्मुज स्ट्रेट: असली गेमचेंजर

दुनिया की तेल सप्लाई का सबसे बड़ा गला—होर्मुज स्ट्रेट। अगर यह बंद रहता है, तो सिर्फ मिडिल ईस्ट नहीं, पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था हिल सकती है। ईरान इसे अपना सबसे बड़ा हथियार मानता है… और अमेरिका इसे खोलना अपनी मजबूरी।

आगे क्या? जंग रुकेगी या और भड़केगी?

माजिद खातमी की मौत के बाद अब तीन संभावनाएं साफ दिखती हैं- ईरान बदले की कार्रवाई कर सकता है। सीजफायर डील तेजी से आगे बढ़ सकती है। या फिर यह जंग और बड़े स्तर पर भड़क सकती है। इस वक्त पूरा मिडिल ईस्ट एक चिंगारी पर खड़ा है… और बस एक गलती, पूरी दुनिया को आग में झोंक सकती है।

ये सिर्फ एक सैन्य घटना नहीं—ये geopolitical chessboard की सबसे बड़ी चालों में से एक है। ईरान का खुफिया दिमाग खत्म हुआ है, लेकिन असली सवाल अभी बाकी है— क्या इससे जंग खत्म होगी… या ये शुरुआत है एक और बड़े तूफान की?

‘डीपफेक वॉर’: CM सरमा vs कुंकी चौधरी, मां पर आरोप से भड़की सियासत!

Related posts

Leave a Comment