ईरान ने लगाया Sky Lockdown, समंदर से आ रहा ‘Abraham Lincoln’ — Middle East में जंग की आहट!

अजमल शाह
अजमल शाह

ईरान में गहराते आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच हालात अब बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गए हैं।
Tehran ने High Alert घोषित करते हुए अपना पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया है, वहीं दूसरी ओर US Navy का Aircraft Carrier ‘USS Abraham Lincoln’ मिडिल ईस्ट की ओर तेजी से मूव कर रहा है।

इन दोनों घटनाओं ने मिलकर Middle East में संभावित सैन्य टकराव की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।

Iran Shuts Airspace Amid Rising Tensions

28 दिसंबर से ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा अब सरकार के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। बढ़ती महंगाई, कमजोर अर्थव्यवस्था और राजनीतिक असंतोष ने सड़कों को उबाल पर ला दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की सख्त चेतावनियों के बाद ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है — Air India ने कुछ फ्लाइट्स रद्द कीं। कई रूट्स को डायवर्ट किया गया। खाड़ी देशों के एयर ट्रैफिक पर भी दबाव बढ़ा।

जब ज़मीन पर आग लगी हो, तो आसमान को भी ताला लगाना पड़ता है

Abraham Lincoln Carrier: Normal Move या War Signal?

USS Abraham Lincoln Carrier Strike ग्रुप South China Sea से निकलकर Middle East की ओर बढ़ रहा है। सैन्य और रणनीतिक विशेषज्ञ इसे routine deployment से कहीं ज्यादा मान रहे हैं। Middle East पहले ही multiple flashpoints से घिरा है और ऐसे में यह मूवमेंट power projection और pressure tactic — दोनों का संकेत देती है।

सीधे शब्दों में, समंदर में जहाज, आसमान में सन्नाटा — यह शांति नहीं, तैयारी है

Regime Change? जनता और अमेरिका की एक-सी मांग?

ईरान में विरोध कर रही जनता Supreme Leader Ali Khamenei को सत्ता से हटाने की मांग कर रही है। प्रदर्शनकारियों के बीच निर्वासित Crown Prince Reza Pahlavi को वापस लाने की मांग भी तेज हो रही है।

इसी बीच, अमेरिका पर यह आरोप लग रहे हैं कि वह ईरान में सत्ता परिवर्तन (Regime Change) की रणनीति पर काम कर रहा है।

यहीं से मामला सिर्फ protests का नहीं रह जाता — यह street revolt + global geopolitics का dangerous combo बन जाता है।

Silence Before the Storm?

Iran का बंद एयरस्पेस, US Navy की aggressive deployment, Trump को Iranian TV की खुली चेतावनी। Middle East से US troops की संभावित reshuffling ये सब मिलकर एक ही सवाल खड़ा करते हैं क्या यह युद्ध से पहले की खामोशी है?

फिलहाल, जवाब किसी के पास नहीं — लेकिन संकेत साफ हैं, हालात सामान्य नहीं हैं

ससुर की संपत्ति से विधवा बहू का गुजारा भत्ता! SC ने कहा: “बेटी जैसी है बहू”

Related posts

Leave a Comment