
बीसीसीआई ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपडेट दिया, क्रिकेट फैंस के दिलों की धड़कनें एक बार फिर से टेस्ट मोड में चली गईं।
नितीश रेड्डी – जिनकी बल्लेबाज़ी में हाल ही में नया आत्मविश्वास देखा गया था, अब घुटने की चोट के कारण न केवल चौथा, बल्कि आख़िरी टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। रेड्डी अब बॉल की नहीं, बेंच की साथी बन गए हैं और इंग्लैंड छोड़ भारत लौट चुके हैं।
अर्शदीप सिंह – अंगूठा दिखा के बाहर!
तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को नेट प्रैक्टिस के दौरान उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर है कि टीम मैनेजमेंट ने कहा – “अंगूठा दिखाओ और आराम करो!”
अब अर्शदीप भी चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। और फैंस सोच रहे हैं – “इन्हें मैच से ज़्यादा नेट में चोट कैसे लग जाती है?”
नई एंट्री – अंशुल कंबोज
चयनकर्ताओं ने बिना ज़्यादा देर किए तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को टीम में शामिल कर लिया है। वो अब मैनचेस्टर में भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब उन पर हैं – “कंबोज नाम है, क्या कमाल दिखाएंगे?”
भारत की टेस्ट टीम लाइनअप 2.0
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, अंशुल कंबोज
टीम अच्छी है, लेकिन मेडिकल टीम को भी 12वां खिलाड़ी बना लेना चाहिए – क्योंकि चोट के मामले में इंडिया की फ़ॉर्म शानदार है!
मैच से पहले ही ‘गेंद’ घायल!
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ का यह चौथा टेस्ट, जहां मैदान पर क्रिकेट होना था, वहां अब क्रिकेटरों की फिटनेस रिपोर्ट पढ़ी जा रही है।
अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया चोटों की बाढ़ के बीच कितना दम दिखा पाती है, या फिर नेट प्रैक्टिस बनेगा सबसे खतरनाक ऑलराउंडर!