
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व परिषद्, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल कुमार (IAS) ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर संपन्न हुई।
गोरखपुर में बनेगा उत्तर भारत का पहला फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी, प्रक्रिया तेज
मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट
अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री से मिलकर राज्य प्रशासनिक सेवा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। यह भेंट सौजन्य मुलाकात थी लेकिन इसे प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी में नए नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
यूपी IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए
अनिल कुमार को हाल ही में उत्तर प्रदेश IAS एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे अब राज्य के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के संगठन का नेतृत्व करेंगे।
इससे पहले यह जिम्मेदारी कई चर्चित IAS अफसरों के पास रही है और इसे राज्य की ब्यूरोक्रेसी में अत्यंत सम्मानित पद माना जाता है।
प्रशासनिक सेवा में अनुभव और योगदान
अनिल कुमार एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने विभिन्न विभागों में अहम पदों पर कार्य किया है। वे वर्तमान में राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं, जो भूमि, राजस्व और संबंधित मामलों के नीति निर्धारण में प्रमुख भूमिका निभाता है।
संगठनों में नेतृत्व की भूमिका
IAS एसोसिएशन का नेतृत्व करना केवल एक पद नहीं बल्कि राज्य प्रशासन की छवि और संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होता है। अनिल कुमार का यह चयन उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक योगदान का परिणाम है।
पात्रा का चन्नी पर हमला: “सेना का मनोबल गिरा रही कांग्रेस, पाकिस्तान को पहुंचा रही फायदा”