Petrol Price Hike: 2 रुपये महंगा पेट्रोल, क्या अब आएगा बड़ा झटका

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

Hindustan Petroleum Corporation Limited ने बिना शोर किए ऐसा फैसला लिया है, जिसकी गूंज आने वाले दिनों में हर जेब तक पहुंचेगी।

प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी— सुनने में छोटा, असर में बड़ा। सुबह जब लोग पेट्रोल पंप पहुंचे, तो दाम बदले हुए थे… और सवाल वही क्या ये सिर्फ शुरुआत है

जंग दूर… असर सीधा भारत पर

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने तेल बाजार को अस्थिर कर दिया है। कभी $110 पार, कभी $105 तक गिरावट मतलब बाजार खुद कन्फ्यूज है। लेकिन कंपनियां नहीं वे पहले ही अपने मार्जिन सुरक्षित करने में जुट चुकी हैं।

HPCL का दावा… और बाजार की हकीकत

HPCL ने साफ कहा सप्लाई में कोई कमी नहीं है, अफवाहों से बचें। लेकिन सवाल उठता है अगर सब ठीक है, तो दाम क्यों बढ़े? यह वही क्लासिक “सब कंट्रोल में है” वाला बयान है, जो आमतौर पर तब आता है जब कुछ कंट्रोल में नहीं होता।

किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

प्रीमियम पेट्रोल… यानी हाई-ऑक्टेन फ्यूल। इसका इस्तेमाल आम बाइक या कार में नहीं, बल्कि लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों में होता है। मतलब सीधा असर अमीर तबके पर। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि जब टॉप लेयर महंगी होती है, तो नीचे की लेयर भी धीरे-धीरे हिलती है।

दुनिया में आग… भारत अभी ‘अपवाद’

डेटा बताता है कि 95 देशों में पेट्रोल के दाम बढ़ चुके हैं।

कंबोडिया +67%
वियतनाम +49%
अमेरिका +16%

और भारत अभी भी ‘कंट्रोल मोड’ में। लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं यह शांति अस्थायी है।

असली खतरा: आने वाला बड़ा झटका

आज प्रीमियम पेट्रोल कल रेगुलर पेट्रोल फिर डीजल यह एक स्लो-मोशन इम्पैक्ट है। तेल की कीमतें अगर स्थिर नहीं हुईं, तो भारत में भी फ्यूल प्राइस का “डोमिनो इफेक्ट” शुरू हो सकता है।

2 रुपये नहीं, संकेत बड़ा है

यह सिर्फ 2 रुपये की बढ़ोतरी नहीं है। यह एक सिग्नल है कि ग्लोबल जंग अब लोकल जेब तक पहुंच चुकी है। आज जिनको फर्क नहीं पड़ रहा… कल वही सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। क्योंकि महंगाई कभी अकेले नहीं आती वो पूरी फौज लेकर आती है।

‘छोटे सरकार’ बाहर आएंगे! कोर्ट से बेल, मोकामा में जश्न- अब क्या बदलेगा खेल

Related posts

Leave a Comment