
अब गाजियाबाद सिर्फ “दिल्ली का पड़ोसी” नहीं रहेगा… बल्कि बन सकता है— स्पोर्ट्स + टूरिज्म + बिजनेस का नया सुपरहब! Ghaziabad में 2200 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर बदलने जा रहा है।
2200 करोड़ का मेगा विजन: स्टेडियम + एरोसिटी
सीएम Yogi Adityanath के विजन पर आधारित इस प्रोजेक्ट में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, एरोसिटी टाउनशिप दोनों मिलकर एक इंटीग्रेटेड अर्बन हब बनाएंगे। यानी…खेल भी, कारोबार भी और लग्ज़री लाइफ भी!
417 एकड़ में ‘नया शहर’ बसाने की तैयारी
Ghaziabad Development Authority के अनुसार 37 एकड़ में क्रिकेट स्टेडियम (₹400 करोड़), 380 एकड़ में एरोसिटी (₹1800 करोड़) लोकेशन: राजनगर एक्सटेंशन (मोर्टी)। यहां एक साथ स्पोर्ट्स, व्यापार, पर्यटन का बड़ा इकोसिस्टम तैयार होगा।
पहली बार वेस्ट यूपी में इंटरनेशनल क्रिकेट
करीब 30,000 दर्शकों की क्षमता वाला हाईटेक स्टेडियम बनेगा मॉडर्न मीडिया सेंटर, फ्लडलाइट्स, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड फैसिलिटी। इससे वेस्ट यूपी पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा यानी…क्रिकेट देखने दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा!
एरोसिटी: ‘काम + रहना + मौज’ सब एक जगह
स्टेडियम के आसपास बनने वाली एरोसिटी इस प्रोजेक्ट की असली “पावर” है लक्ज़री होटल & रिसॉर्ट, शॉपिंग मॉल & रिटेल, बिजनेस हब & ऑफिस स्पेस, एंटरटेनमेंट ज़ोन और खास बात एयरपोर्ट के पास होने से ग्लोबल कनेक्टिविटी भी तगड़ी!
2014 की योजना, अब मिली रफ्तार
इस प्रोजेक्ट की प्लानिंग 2014-15 में ही हो गई थी। लेकिन सालों तक फाइलों में अटका रहा अब योगी सरकार में इसे फास्ट-ट्रैक मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है।
रोजगार और अर्थव्यवस्था का बड़ा गेमचेंजर
इस मेगा प्रोजेक्ट से हजारों नहीं, लाखों रोजगार, होटल, रिटेल, सर्विस सेक्टर में बूम, निवेश में जबरदस्त बढ़ोतरी यानी गाजियाबाद = नया इकॉनमिक इंजन।

सिर्फ स्टेडियम नहीं, पूरा ‘अर्बन मॉडल’
यह प्रोजेक्ट सिर्फ बिल्डिंग्स तक सीमित नहीं
स्पोर्ट्स एकेडमी
स्मार्ट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स
ग्रीन स्पेस
आउटडोर स्पोर्ट्स ज़ोन
सब मिलाकर एक “लाइव, वर्क, प्ले” सिटी मॉडल तैयार होगा।
Ghaziabad के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ डेवलपमेंट नहीं पहचान बदलने का मौका है। वेस्ट यूपी को नई दिशा देने का प्लान है और सबसे बड़ा सच अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतर गया…तो गाजियाबाद ‘साइड रोल’ से निकलकर सीधे “लीड रोल” में आ जाएगा!
“सीजफायर के बाद भी खतरा? क्यों भारत ने कहा—‘अभी निकलो ईरान से!’”
