बाबुओं की बल्ले-बल्ले! 8वां वेतन आयोग गठित, अब वेतन बढ़ेगा या उम्मीदें

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

नई दिल्ली से आई बड़ी खबर ने देशभर के सरकारी दफ्तरों में नई उमंग जगा दी है। केंद्र सरकार ने आखिरकार 8वें वेतन आयोग (Eighth Pay Commission) का गठन कर दिया है। सोमवार को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, आयोग की अध्यक्ष होंगी जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई, जबकि प्रोफेसर पुलक घोष को पार्ट-टाइम सदस्य और पंकज जैन को सचिव नियुक्त किया गया है।

अब सवाल यह है कि क्या आने वाले महीनों में सरकारी कर्मचारियों की जेबें थोड़ी और भरी होंगी — या फिर यह सिर्फ “कैलकुलेशन का जाल” बनेगा?

 क्या देखेगा 8वां वेतन आयोग?

सरकार ने आयोग से कहा है कि वह वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाओं की पूरी समीक्षा करे। लक्ष्य यह है कि सिस्टम में कुशलता और जवाबदेही बढ़े और प्रतिभाशाली लोग सरकारी सेवा की ओर आकर्षित हों।
साधारण शब्दों में — “काम करो या न करो, फाइल जरूर चलनी चाहिए!”

बोनस और पेंशन पर भी नज़र

आयोग यह भी देखेगा कि कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस, ग्रेच्युटी और पेंशन सिस्टम में सुधार कैसे किया जा सकता है। मतलब, बोनस की जगह ‘बोनस पॉइंट्स’ नहीं दिए जाएंगे — बल्कि जेब में असली नोट आने की उम्मीद है।

सरकार का नजरिया

सरकार का कहना है कि फिस्कल डिसिप्लिन यानी आर्थिक अनुशासन को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। यानी “वेतन तो बढ़ेगा, मगर बजट की लाइन बिगड़ेगी नहीं।”

सरकार के मुताबिक, आयोग को 18 महीनों के भीतर रिपोर्ट देनी है। यानी अब एक साल तक “अफवाहों और उम्मीदों की सरकारी चाय” खूब गर्म रहने वाली है।
कुल मिलाकर — सरकारी कर्मियों के लिए दिवाली जल्दी आ गई है, बस पटाखे की जगह पे-स्केल अपडेट बाकी है।

“तालाब में राहुल गांधी — मछली भी फंसी, बेगूसराय की राजनीति भी!”

Related posts

Leave a Comment