
Eid al-Fitr…नाम सुनते ही दिमाग में सेवइयां, नए कपड़े और गले मिलते लोग आते हैं। लेकिन सच्चाई इससे कहीं गहरी है।
Hello UP परिवार की तरफ से आपको सिर्फ “Eid Mubarak” नहीं…बल्कि एक याद दिलाई जा रही है कि ईद सिर्फ खुशियों का नहीं, इंसानियत का त्योहार है।
इस्लाम का असली संदेश: इंसान बनो, बस
इस्लाम के मूल सिद्धांत बहुत सीधे हैं सच बोलो-जरूरतमंद की मदद करो और अपने अंदर की बुराई से लड़ो रमजान के पूरे महीने रोज़ा रखकर जो सबक मिलता है, वो सिर्फ भूखा रहना नहीं… बल्कि दूसरों की भूख को समझना है।
जब दुनिया बंटी हो… ईद जोड़ने आती है
आज का दौर—जहां लोग धर्म, जाति, भाषा में बंटे हैं वहां ईद एक मैसेज लेकर आती है “सब एक हैं”
ईद का असली मतलब है रंजिश खत्म करना दिल साफ करना और गले मिलना।
सेवइयों से ज्यादा जरूरी है ‘शेयरिंग’
घर में मिठाई बनाना आसान है लेकिन किसी जरूरतमंद के घर तक पहुंचाना— यही असली ईद है। जकात और फितरा सिर्फ रस्म नहीं
बल्कि समाज को बराबरी देने का सिस्टम है।

नमाज के बाद की सबसे बड़ी दुआ
जब ईद की नमाज खत्म होती है तो लोग हाथ उठाते हैं लेकिन सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरे मुल्क के लिए अमन के लिए भाईचारे के लिए
और उस सुकून के लिए जो आज दुनिया में सबसे ज्यादा कमी है।
आज की सबसे बड़ी जरूरत: इंसानियत
Hello UP परिवार की तरफ से ये सीधा संदेश है आज सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। अगर आपके आस-पास कोई भूखा है तो आपकी ईद अधूरी है। अगर किसी के चेहरे पर मुस्कान नहीं ला पाए तो आपकी खुशी अधूरी है।
ईद दिल से मनाइए, दिखावे से नहीं
ईद सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं बल्कि एक सोच है जो सिखाती है कि असली खुशी बांटने में है Hello UP परिवार की तरफ से आप सभी को दिल से Eid Mubarak
राष्ट्रपति मुर्मू वृंदावन में, संत प्रेमानंद से मुलाकात ने बदल दिया माहौल
