
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब सिर्फ जंग के मैदान तक सीमित नहीं रहा। दुनिया के सबसे व्यस्त ट्रांजिट हब में गिने जाने वाले Dubai International Airport पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। सुरक्षा कारणों से कई उड़ानें रद्द की गईं, जबकि अनेक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट करना पड़ा।
मौजूदा हालात अगर लंबा खिंचते हैं तो दुबई को हर दिन लगभग ₹2000 करोड़ तक का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। Aviation, tourism और global trade पर निर्भर इस शहर के लिए यह झटका मामूली नहीं है।
एयरपोर्ट ऑपरेशन पर पड़ा डबल अटैक
दुबई एयरपोर्ट रोजाना हजारों फ्लाइट्स को हैंडल करता है। फ्लाइट कैंसिलेशन का असर सिर्फ यात्रियों तक सीमित नहीं है।
- Landing fees
- Parking charges
- Duty-free sales
- Cargo operations
इन सभी revenue streams पर ब्रेक लग गया है। दुबई की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा “air connectivity” पर टिका है। जब runway शांत होता है, तो मॉल, होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट और टूर ऑपरेटर्स की कमाई भी स्लो मोशन में चली जाती है।
Emirates पर मंडराता बड़ा खतरा
दुबई की फ्लैगशिप एयरलाइन Emirates रोजाना करोड़ों डॉलर का कारोबार करती है। फ्लाइट नेटवर्क प्रभावित होने से कंपनी की कमाई पर सीधा असर पड़ा है।
कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी अस्थायी रूप से दुबई रूट पर ऑपरेशन कम कर दिए हैं। इससे competition, capacity और fare structure—तीनों में अस्थिरता बढ़ी है।
शेयर बाजार में aviation और tourism से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में दबाव देखा जा रहा है। निवेशकों के बीच uncertainty का माहौल है।

फंसे यात्री, बढ़ती चिंता
हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। Refund processing में देरी। Alternative flights की कमी। Travel advisories जारी। कई देशों ने अपने नागरिकों को खाड़ी क्षेत्र की यात्रा से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Global travel ecosystem में दुबई एक central connector की भूमिका निभाता है। ऐसे में यहां का disruption पूरी supply chain को प्रभावित कर सकता है।
हालात जल्द सामान्य नहीं हुए, तो दुबई की growth story को मध्यम अवधि का नुकसान हो सकता है। Tourism recovery, post-pandemic momentum और international events पर भी इसका असर पड़ सकता है।
सीधी बात ये है जंग की आग सिर्फ सीमा पर नहीं जलती, उसका धुआं ग्लोबल इकॉनमी तक पहुंचता है।
जंग ने रोका जेट! T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिलाड़ी ‘फ्लाइट मोड’ में फंसे
