: सोना, बर्तन या वाहन? कब खरीदना है, ये मत भूलना वरना मुनाफा भाग जाएगा!

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

इस बार धनतेरस पड़ रही है शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को। और इस बार का धनतेरस कोई मामूली नहीं – बल्कि एकदम ज्योतिषीय सुपरकंबो लेकर आ रहा है:
गुरु का गोचर + सर्वार्थ सिद्धि योग + धनतेरस = 13 गुना लाभ (शास्त्रों का वादा है, हमारा नहीं)।

शास्त्र कहते हैं, जिस वस्तु को इस दिन खरीदा जाए वो केवल चीज़ नहीं होती, वो बन जाती है संपन्नता की स्थायी सदस्यता। लेकिन रुकिए! बात सिर्फ “क्या” खरीदें की नहीं है, असली गेम है “कब” खरीदें का।

क्या खरीदना है, लेकिन किस चौघड़िया में?

धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए हर चौघड़िया का अपना mood है – कोई मस्त है, कोई सदा उदास। आइए जानते हैं कौन से मुहूर्त में कौन सी चीज़ खरीदने से मालामाल हो सकते हैं।

दिन के शुभ चौघड़िया – अमृत से लाभ तक

 सुबह 7:54 AM – 9:20 AM ( शुभ)

खरीदें: सोना, पीतल के बर्तन, जमीन
सुबह-सुबह धन के दरवाज़े खोलने का सबसे सीधा रास्ता।

दोपहर 12:12 PM – 1:37 PM (चर)

 खरीदें: वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, हीरे के गहने
 नोट: पेट्रोल भी भरवा लो, वरना फिर आप ही धक्का लगाओगे।

दोपहर 1:37 PM – 3:03 PM (लाभ)

खरीदें: सोना, तांबा, इलेक्ट्रॉनिक आइटम
इस वक्त स्मार्टफोन खरीदोगे तो सिर्फ बैटरी नहीं, किस्मत भी फुल चार्ज होगी।

3:03 PM – 4:29 PM (अमृत)

खरीदें: चांदी, सोना, पीतल, जमीन या प्रॉपर्टी
अगर जमीन खरीद रहे हो, तो आज ही खरीदो – कल भाव बदल जाएगा, ग्रह नहीं।

शाम से रात तक – जब अंधेरे में चमकेगा सोना

5:47 PM – 7:29 PM (लाभ)

खरीदें: तांबा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना
Amazon-cart खाली मत छोड़ो। Universe चुपके से देख रहा होता है।

9:03 PM – 10:37 PM (शुभ)

खरीदें: पीतल, सोना, प्रॉपर्टी
इस वक्त खरीदी चीज़ें सिर्फ बेशकीमती नहीं होंगी, बल्कि खुद चलकर आपके पास आएंगी (EMI छोड़ के)।

10:37 PM – 12:12 AM (अमृत)

खरीदें: चांदी, प्रॉपर्टी, सोना, पीतल
अगर रात को खरीदारी करना फैशन है, तो इस मुहूर्त में करना लक्ज़री है।

 इन अशुभ चौघड़िया में मत करो खरीदारी – वरना “शुभ लाभ” की जगह मिल सकता है “रिटर्न विथ पेनल्टी”!

  • 6:29 AM – 7:55 AM काल चौघड़िया (बिल्कुल मत खरीदना)
  •  9:20 AM – 10:46 AM  रोग चौघड़िया (डॉक्टर से अपॉइंटमेंट नहीं है आज!)
  •  10:46 AM – 12:10 PM  उद्वेग चौघड़िया (खरीदी चीज़े बेचैन कर सकती हैं)
  •  4:25 PM – 5:50 PM  काल चौघड़िया (इस टाइम शॉपिंग मतलब लक्ष्मी जी छुट्टी पर)
  •  7:29 PM – 9:03 PM  उद्वेग चौघड़िया (EMI और चिंता दोनों साथ आएंगे)

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त भी जान लो वरना लक्ष्मी जी कहेंगी “No Entry”

शाम 5:35 PM – 7:28 PM
यही है वो टाइम जब धनतेरस पूजा करनी चाहिए। दीप जलाएं, भगवान धन्वंतरि और लक्ष्मी माता का पूजन करें और मनाएं आरोग्य और ऐश्वर्य की शुरुआत।

खरीदो, लेकिन होश में

इस धनतेरस अगर आपके मन में सोना, बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक्स की लंबी लिस्ट है – तो उसे ज्योतिषीय फिल्टर से छान लें। सिर्फ “बड़ी सेल” देखकर मत दौड़िए, वरना ज़िंदगी में “No Cost EMI” तो आएगी, लेकिन शांति की गारंटी नहीं।

100% टैरिफ? चीन बोला – हम डरते नहीं, उल्टा गिनाएंगे!

Related posts

Leave a Comment