लाल किला ब्लास्ट में 13 की मौत — अमित शाह बोले, अब नहीं चलेगी लापरवाही

अजमल शाह
अजमल शाह

राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहल गई है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए भीषण विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
एनएसजी (NSG) और एनआईए (NIA) की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

चश्मदीदों का कहना है कि “धमाका इतना तेज़ था कि आसपास की गाड़ियां उड़ गईं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।”

अमित शाह की इमरजेंसी मीटिंग — “ये सिर्फ हादसा नहीं, चेतावनी है”

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा, NIA और FSL के अधिकारियों के साथ देर रात आपात बैठक (Emergency Meeting) की। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। शाह ने कहा, “यह केवल एक विस्फोट नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा प्रणाली की असली परीक्षा है। अब हर एजेंसी को जवाब देना होगा।”

NSG कमांडो की एंट्री — धमाके की तहकीकात तेज़

NSG टीम ने घटनास्थल पर मौजूद फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ जांच शुरू कर दी है। i20 कार, जिसमें विस्फोट हुआ, उसके इंजन और ईंधन अवशेषों को एनालिसिस के लिए सील किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका आतंकी साजिश थी या यांत्रिक खराबी, लेकिन एनआईए के सूत्रों का कहना है — “धमाका साधारण नहीं था।”

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, हाई अलर्ट जारी

विस्फोट के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल और मेट्रो नेटवर्क में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है। चेन्नई, मुंबई, लखनऊ और जयपुर में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के लिए संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा —

“लाल किला मेट्रो धमाके में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
केंद्र सरकार पूरी तरह से दिल्ली प्रशासन के साथ है।”

“Sir, असली हैं या फर्जी?” — EC ने शुरू की वोटर लिस्ट की ग्रैंड धुलाई

Related posts

Leave a Comment