मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला—DA 2% बढ़ा, जेब में आएगा ज्यादा पैसा

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

सरकार ने सैलरी बढ़ा दी… लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। Narendra Modi की कैबिनेट ने ऐसा फैसला लिया है, जो सीधे करोड़ों लोगों की जेब पर असर डालेगा। और साथ ही—सियासत का तापमान भी अचानक बढ़ गया। यह राहत भी है… और राजनीति भी।

2% DA बढ़ा—सीधा फायदा आपकी जेब में

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा। पेंशनभोगियों की पेंशन भी बढ़ेगी। एरियर मिलने की भी उम्मीद। मतलब—हर महीने की सैलरी में noticeable फर्क। महंगाई जितनी बढ़ी… अब उसका थोड़ा जवाब सैलरी में मिलेगा।

DA का गणित—कैसे तय होती है बढ़ोतरी?

DA कोई random फैसला नहीं होता। यह तय होता है, CPI-IW (महंगाई सूचकांक) के आधार पर। साल में दो बार—जनवरी और जुलाई। इस बार देरी हुई…लेकिन अब एक साथ एरियर मिलने की उम्मीद ने excitement बढ़ा दी है। सरकार देर से आई… लेकिन पैसे के साथ आई।

कर्मचारी क्यों थे नाराज?

केंद्रीय कर्मचारी संगठनों (CCGEW) ने देरी पर सवाल उठाए थे। आमतौर पर सितंबर तक घोषणा, इस बार अप्रैल में फैसला। इस delay ने uncertainty पैदा की…लेकिन अब मंजूरी के बाद राहत साफ दिख रही है। सरकारी फैसलों में देरी… कर्मचारियों के लिए हमेशा चिंता बनती है।

कैबिनेट में सियासत—महिला बिल पर हमला

कैबिनेट बैठक सिर्फ DA तक सीमित नहीं रही। Narendra Modi ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला— खासतौर पर महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर। विपक्ष ने समर्थन नहीं दिया। इसे “बड़ी भूल” बताया और राजनीतिक कीमत चुकाने की बात कही।

13000 करोड़ का Maritime Fund—बड़ा गेम

सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया— Sovereign Maritime Fund (₹13,000 करोड़) उद्देश्य भारतीय जहाजों के लिए सस्ती बीमा सुविधा। समुद्री व्यापार में सुरक्षा। आत्मनिर्भरता को बढ़ावा। समुद्र में ताकत… मतलब वैश्विक व्यापार में पकड़।

गांवों के लिए 3000 करोड़—सड़क से विकास

Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana को 2028 तक बढ़ाया गया है। 3000 करोड़ का अतिरिक्त बजट दूर-दराज गांवों तक बेहतर कनेक्टिविटी। यह फैसला सीधे rural economy को boost देगा। जहां सड़क पहुंचती है… वहां विकास खुद रास्ता बना लेता है।

Related posts

Leave a Comment