Google की रोबोटैक्सी पर अमेरिका में सुरक्षा को लेकर सवाल, चीन में बनी कारों में जासूसी का खतरा? Waymo ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली: गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट की ड्राइवरलेस टैक्सी कंपनी Waymo अमेरिका में अपनी रोबोटैक्सी सेवा का विस्तार करने के लिए चीन में बनी इलेक्ट्रिक वैन का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ये वाहन चीन की Geely Holding Group के ब्रांड Zeekr से मंगाती है, जिन्हें अमेरिका में Ojai नाम से पेश किया गया है। हालांकि, चीन में बने इन वाहनों में कैमरे, सेंसर और स्वचालित ड्राइविंग सिस्टम इस्तेमाल किए जाने को लेकर अमेरिकी नेताओं और सुरक्षा विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। आशंका है कि इन वाहनों के जरिए…

Read More

क्या आप भी बार-बार चेक करते हैं फोन? ‘डिजिटल हुक्स’ को पहचानें और सोशल मीडिया से ऐसे बनाएं दूरी

नई दिल्ली: स्मार्टफोन और सोशल मीडिया आज पढ़ाई, काम, मनोरंजन और लोगों से जुड़े रहने का अहम जरिया बन चुके हैं। लेकिन कई बार हम बिना किसी खास जरूरत के बार-बार फोन अनलॉक करने लगते हैं। एक वीडियो देखने के बाद दूसरा अपने आप शुरू हो जाता है और देखते ही देखते कुछ मिनट आधे घंटे या उससे ज्यादा समय में बदल जाते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली सामग्री अक्सर हमारी पसंद और रुचि के हिसाब से तय होती है। इससे नई चीजें सीखने और अपनी पसंद का…

Read More

WhatsApp ला सकता है कमाल का Birthday Reminder फीचर, अब चैट में ही मिलेगा अलर्ट; भूलना होगा मुश्किल

नई दिल्ली: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया और उपयोगी फीचर विकसित कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन की याद दिलाएगा। इस सुविधा के तहत जन्मदिन वाले दिन ऐप के भीतर नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे यूजर सीधे चैट खोलकर अपने दोस्त या परिवार के सदस्य को शुभकामनाएं भेज सकेंगे। एंड्रॉयड बीटा वर्जन में मिला फीचर का संकेत रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.27.3 में देखा गया है।…

Read More

फोन पर आया APK फाइल वाला मैसेज तो हो जाएं सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, देशभर में साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अगर आपके मोबाइल पर गैस कनेक्शन कटने, बिजली बिल बकाया होने, वाहन चालान जमा करने या किसी जरूरी सेवा के बंद होने का दावा करने वाला कोई मैसेज आता है और उसके साथ कोई APK फाइल जुड़ी होती है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। साइबर अपराधी इन दिनों इसी तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। एक क्लिक के जरिए मोबाइल फोन का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर ये गिरोह बैंक खातों से रकम साफ कर रहे हैं। मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में हाल ही में ऐसे…

Read More

Samsung का बड़ा धमाका! लॉन्च से पहले लीक हुई Galaxy S26 FE 5G की पहली झलक, नए कैमरा डिजाइन और Exynos 2500 चिप से बढ़ी हलचल

नई दिल्ली: सैमसंग अपनी लोकप्रिय FE (फैन एडिशन) सीरीज को एक बार फिर अपग्रेड करने की तैयारी में है। कंपनी के आगामी स्मार्टफोन Galaxy S26 FE 5G को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले इस डिवाइस की कथित असली तस्वीर लीक हुई है, जिसमें फोन के कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस साल के आखिर तक बाजार में दस्तक दे सकता है। हाल ही में यह डिवाइस वायरलेस पावर कंसोर्टियम (WPC) की लिस्टिंग में दिखाई दिया…

Read More

itel Aqua लॉन्च: 1,799 रुपये में मिला वाटर-डस्ट रेजिस्टेंट फीचर फोन, AI ENC और 1200mAh बैटरी जैसी खूबियां

नई दिल्ली: फीचर फोन सेगमेंट में एक नया विकल्प सामने आया है। itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन itel Aqua लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अपनी कीमत के दायरे में ऐसा फीचर फोन है, जो पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है। फोन को रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें मजबूती के साथ कई उपयोगी सुविधाएं भी दी गई हैं। IP67 रेटिंग के साथ बेहतर सुरक्षा itel Aqua को…

Read More