डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य मनोनीत

उदयपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक बोर्ड में महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ के पूर्वराज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का संरक्षक बोर्ड में यह मनोनयन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह ने किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के संरक्षक मंडल में शामिल होने से समूचा क्षत्रिय समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संरक्षक मंडल…

Read More

डोडा-पोस्त से भरे टैम्पो को ‘एस्कॉर्ट’ कर रही थी लक्जरी कार , जाँच में पुलिस के छूटे  पसीने 

राजस्थान: पश्चिमी राजस्थान में गुजरात से सटे सिरोही जिले में पालड़ी एम थाना इलाके में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। यहां पुलिस ने एक लोडिंग टैम्पो में लहसुन और प्याज के बीच डोडा पोस्त छिपाकर ले जाते हुए तीन तस्करों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ऑटो चालक फरार हो गया।पुलिस पकड़े गए तस्करों से उनके नेटवर्क और आका का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस तस्करों की ओर से डोडा पोस्त की तस्करी के लिए अपनाई जा रही तरकीब देखकर…

Read More

बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम ने नक्सली विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान रविवार की सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ अब भी रुक-रुक कर जारी है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके में बन्देपारा-कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों…

Read More

भाजपा का  पुराने धुरंधरों पर भरोसा,  दो के  टिकट कटे

कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की पांच  महिलाओं को मौका दिल्ली के दो पूर्व सीएम के बेटों को भी भाजपा ने टिकट दिया नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा के पांच फरवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर है।  इसे मिलाकर पार्टी ने अब तक 58 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें 5 निगम पार्षदों को टिकट मिला है। बीजेपी…

Read More

भाजपा नेता के वेयर हाउस से 53 लाख रुपए का सरकारी चना गायब, पुलिस का बड़ा एक्शन

उज्जैन: कांग्रेसी नेता के वेयर हाउस से करोड़ों रुपए के सरकारी गेहूं की हेराफेरी की घटना के बाद अब भाजपा नेता के वेयर हाउस से लाखों रुपए के सरकारी चना गायब होने का मामला सामने आया है। मामले में वेयर हाउस के अधिकारी की शिकायत पर बुधवार को घट्टिया थाना पुलिस ने संचालक सहित दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल, घट्टिया क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी में उमठ वेयर हाउस है। यह वेयर हाउस भाजपा के पूर्व जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उमठ के पुत्र व…

Read More

लाडली बहना योजना की लिस्ट से 1.63 लाख महिलाएं होंगी OUT

भोपाल: मध्य प्रदेश में लाडली बहना को तगड़ा झटका लगने वाला है। जनवरी 2025 में 1.63 लाख महिलाएं अपात्र होने वाली हैं। इसके बाद वह लाडली बहना नहीं रह पाएंगी। लाडली बहना के लिए पात्रता उम्र 60 साल है। 60 पार की महिलाएं लाडली बहना नहीं रह पाएंगी। ओवरएज की वजह से मध्य प्रदेश में लाडली बहनों की संख्या घट जाएगी। वहीं, अभी नए नाम जुड़ नहीं रहे हैं। लाडली बहनों की घटती संख्या को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने मोहन सरकार पर निशाना साधा है। 1.26 करोड़ महिलाओं को…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 से अधिक लोग मलबे में दबे, 8 की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में गुरुवार को एक निर्माणाधीन स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं 30 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए. इस घटना के जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकला जा रहा है. इस हादसे की जानकारी देते हुए कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि मजदूरों…

Read More

सनातन धर्म के ध्वज वाहक अखाड़ों के बाद महाकुम्भ क्षेत्र में दिखा शंकराचार्यों के छावनी प्रवेश का भव्य वैभव

महाकुम्भ नगर। संगम तीरे बसे महाकुम्भ नगर में सनातन धर्म की सभी धाराओं और सम्प्रदाय का संगम हो रहा है। सनातन के ध्वज वाहक अखाड़ों के बाद अब शंकराचार्यों का प्रवेश भी महाकुम्भ नगर में हो गया है। कुम्भ क्षेत्र में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की प्रवेश यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों संतो ने हिस्सा लिया। प्रवेश मंगलम यात्रा के साथ शंकराचार्य का भी कुंभ क्षेत्र में हुआ प्रवेश महाकुम्भ में जन आस्था के सबसे बड़े आकर्षण अखाड़ों के प्रवेश के बाद अब चारों पीठ के शंकराचार्यों…

Read More

अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी क्रम में गंगा और यमुना नदियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए बड़ी संख्या में जल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इन जवानों को अत्याधुनिक उपकरणों से भी लैस किया गया है। अंडर वाटर ड्रोन और सोनार सिस्टम जैसे इक्विपमेंट्स के माध्यम से जल पुलिस संगम के चप्पे चप्पे पर निगरानी कर रही है। लाइफबॉय और एफआरपी स्पीड मोटर बोट जैसे इक्विपमेंट्स आपातकालीन परिस्थितियों में सहायक…

Read More

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सेवा में लगेंगी परिवहन निगम की 40 इलेक्ट्रिक बसें

महाकु्म्भ नगर। महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा सुलभ कराने के लिए योगी सरकार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने जा रही है। महाकुम्भ से पहले प्रयागराज में 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, जबकि 29 जनवरी को मौनी अवास्या के प्रमुख स्नान पर्व तक 30 और बसों को लखनऊ मुख्यालय से प्रयागराज भेज दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न रूटों पर श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा उपलब्ध कराएंगी और उनके सफर को आसान बनाएंगी। उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज में आयोजित…

Read More