
वेनेजुएला की राजधानी कारकास से बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर में एक के बाद एक कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद पूरी राजधानी में धुएं के गुबार और आग के गोले उठते दिखाई दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिन इलाकों से विस्फोट की आवाज आई, वहां आसमान की ओर आग की लपटें उठती नजर आईं। धमाकों के तुरंत बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट हो गया, जिससे दहशत और बढ़ गई।
सैन्य अड्डे के पास हुए विस्फोट
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये धमाके कारकास के मुख्य सैन्य अड्डे ‘फोर्टुना’ (Fortuna Military Base) के आसपास हुए हैं।
इस इलाके में सिलसिलेवार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।
कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाज
न्यूज एजेंसी AP (Associated Press) की रिपोर्ट के मुताबिक— शहर में कम से कम 7 धमाके हुए, धमाकों से पहले और बाद में कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाजें सुनाई दीं।
इसी वजह से यह आशंका जताई जा रही है कि ये हवाई हमले (Airstrikes) हो सकते हैं।
अमेरिका पर शक, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं
वेनेजुएला और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहले से चल रहे तनाव के बीच इन धमाकों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि यह “Power Signal या Tactical Strike” हो सकता है।

हालांकि, अमेरिका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं की गई है।
ब्लैकआउट और अफरा-तफरी
धमाकों के बाद कारकास के कई हिस्सों में बिजली गुल, मोबाइल नेटवर्क प्रभावित। लोग सड़कों पर निकल आए। शहर में अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
चेतावनी या शुरुआत?
सियासी गलियारों में चर्चा है— “अगर ये सिर्फ चेतावनी थी, तो आवाज इतनी तेज क्यों थी?” दूसरी ओर कुछ लोग इसे मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति भी बता रहे हैं।
सूखा, सैलाब! Afghanistan में Climate Change का Double Attack
