खरगे का Vasco Da Gama तंज और राहुल का ‘Book Attack’

शकील सैफी
शकील सैफी

4 फरवरी 2026 को संसद का बजट सत्र उस मोड़ पर आ गया, जहां बहस अब नीति पर नहीं, नसों पर होने लगी है। पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों की अदला-बदली नहीं, बल्कि सीधे verbal missiles चल रहे हैं। सुबह जैसे ही सदन शुरू हुआ, माहौल देखकर लगा—आज एजेंडा नहीं, अहंकार टकराने वाला है

Kharge का Vasco Da Gama तंज: इतिहास से सीधा हमला

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को घेरने के लिए इतिहास की किताब खोल दी। मणिपुर दौरे में देरी को लेकर उन्होंने ऐसा तंज कसा कि सत्ता पक्ष की बेंच पर सन्नाटा पसर गया।

खरगे बोले—वास्को डी गामा 11 महीने में पुर्तगाल से भारत आ गया, कोलंबस 2 महीने में अमेरिका पहुंच गया, लेकिन प्रधानमंत्री को दिल्ली से मणिपुर पहुंचने में दो साल लग गए। मतलब साफ था—यह देरी नहीं, राजनीतिक दूरी है।

साथ में BJP-RSS पर महिला नेतृत्व, जाति जनगणना और योजनाओं की नीयत को लेकर भी सवाल दाग दिए। यह भाषण नहीं, political slow poison था।

Rahul Gandhi का नया हथियार: Politics with a Book

लोकसभा में राहुल गांधी ने पारंपरिक भाषण से हटकर अलग रास्ता चुना। उन्होंने एलान किया कि वह पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की Memoir प्रधानमंत्री को सौंपेंगे।

यह सिर्फ किताब नहीं, बल्कि Agnipath और National Security पर indirect challenge माना जा रहा है। राहुल ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर यह भी कह दिया कि उन्हें देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा है।

यानि अब बहस माइक से नहीं, symbolism से लड़ी जा रही है।

8 सांसद सस्पेंड, गांधी प्रतिमा बनी Protest Zone

हंगामा यहीं नहीं रुका। कांग्रेस के 8 सांसदों को ‘अशोभनीय व्यवहार’ के नाम पर पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। जवाब में विपक्ष गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गया।

नारे गूंजे “LoP को बोलने दो!” परिणाम? लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 10 मिनट में स्थगित। संसद चली नहीं, कैमरे जरूर चलते रहे।

Budget कम, बवाल ज़्यादा

65 दिन चलने वाला Budget Session 2026 अभी बस गरम हुआ है। विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं और सरकार झुकने के मूड में नहीं।

एक बात तय है संसद में कानून पास हों या न हों, Political Content की Supply फुल ऑन रहने वाली है।

Budget Session Day 4: Rahul के बयान पर बवाल, PM Modi देंगे जवाब

Related posts

Leave a Comment