Budget 2026: AI खेतों में, Bullet Train पटरियों पर, और MSME को ऑक्सीजन

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में Aam Budget 2026 पेश करते हुए साफ संकेत दे दिया कि यह बजट सिर्फ नंबरों का खेल नहीं, बल्कि AI, किसान, महिलाएं, MSME और इंफ्रास्ट्रक्चर का कॉम्बो पैक है।

सरकार का दावा है कि यह बजट “विकसित भारत + युवा भारत” के विज़न को रफ्तार देगा, जहां खेतों में AI होगा और शहरों में हाई-स्पीड रेल।

AI से खेती, बढ़ेगी किसानों की आमदनी

सरकार ने ऐलान किया कि Artificial Intelligence को खेती में उतारा जाएगा, जिससे उपज बढ़ेगी और किसानों की आय में सीधा फायदा होगा। नारियल, कोको, काजू, अखरोट और पाइन जैसे फसलों के लिए नई प्रमोशन स्कीमें लाई जाएंगी।

मतलब साफ है—अब खेती भी Smart होगी, सिर्फ मेहनत वाली नहीं।

चंदन की लकड़ी और संस्कृति पर फोकस

चंदन के पेड़ों के संरक्षण और उत्पादन के लिए नई योजनाएं और स्कीमें शुरू होंगी। सरकार ने इसे संस्कृति से जुड़ा विषय बताते हुए खास प्राथमिकता दी है।

पशुपालन और डेयरी को बढ़ावा

किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पशुपालन, डेयरी और पशुधन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सपोर्ट देने की यह एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

5 मेडिकल हब, इलाज + पुनर्वास

देश में 5 अत्याधुनिक मेडिकल हब बनाए जाएंगे, जहां इलाज के साथ-साथ रीहैबिलिटेशन फैसिलिटी भी होगी।

बनेंगे 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान हुआ, जिनमें प्रमुख हैं:

  • दिल्ली–वाराणसी
  • वाराणसी–सिलीगुड़ी
  • मुंबई–पुणे
  • हैदराबाद–चेन्नई

Bullet ट्रेन नहीं तो क्या, स्पीड का सपना ज़िंदा है।

Tier-2 और Tier-3 शहरों पर बड़ा दांव

छोटे शहरों में कॉरपोरेट मित्र मॉडल, रियल एस्टेट के लिए अलग अथॉरिटी, नए जलमार्ग और पुराने जलमार्गों का विकास किया जाएगा।

MSME और लघु उद्योग को बूस्ट

MSME को TREDS प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। लघु उद्योगों के लिए ₹7,000 करोड़ का पैकेज। खेलकूद के सस्ते सामान का Global Manufacturing Hub, Semiconductor Mission 2.0 लॉन्च।

सरकार का दावा—नौकरियां बनेंगी, आय बढ़ेगी।

टेक्सटाइल सेक्टर: गांधी जी के नाम पर योजना

महात्मा गांधी हैंडलूम योजना और महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना शुरू होगी। पुराने इंडस्ट्रियल सेक्टर को दोबारा जिंदा करने का रोडमैप।

बायोफार्मा और रेयर अर्थ पर बड़ा ऐलान

बायोफार्मा सेक्टर में ₹40,000 करोड़, ओडिशा में Rare Earth Production, चीन पर निर्भरता घटाने की रणनीति।

हर जिले में गर्ल हॉस्टल

कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाने की योजना।

Digital Knowledge Grid और Khelo India

National Digital Knowledge Grid की स्थापना होगी। साथ ही Khelo India Mission को नई ताकत दी जाएगी।

“राज़ दफ़न थे, अब फाइलों में जिंदा हैं—एपस्टीन केस ने फिर हिलाया अमेरिका”

Related posts

Leave a Comment