
टीवी के सबसे मसालेदार रियलिटी शो Bigg Boss 19 में इस हफ्ते ‘संस्कार बनाम सेंस’ की लड़ाई छिड़ी रही। शो के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में Salman Khan ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ होस्ट नहीं — घर के ‘सुप्रीम कोर्ट’ हैं।
दरअसल, Tanya Mittal, Neelam Giri और Kunika Sadanand ने Ashnoor Kaur के वजन को लेकर जो बातें कही थीं, वो सीधे-सीधे सोशल मीडिया के निशाने पर आ गईं। तान्या ने कहा था कि “कुछ लोगों को फिटनेस की नहीं, फिल्टर की ज़रूरत है।
सलमान खान का गुस्सा, तान्या की बोलती बंद!
Weekend Ka Vaar पर Salman Khan ने तीनों को जमकर सुनाया — “Tanya, आप तो संस्कारी हैं ना? फिर दूसरों की बॉडी पर कॉमेंट करना किस संस्कार में आता है?”
कुनिका की तरफ इशारा करते हुए बोले — “आप तो यहां एज कार्ड खेल रही हैं, लेकिन एज से नहीं, बातों से ग्रेस दिखती है।”
Neelam Giri बीच में कुछ बोलने लगीं, तो सलमान ने कहा — “नीलम जी, चुप रहिए, इस बार आपकी परफॉर्मेंस नाच में नहीं, नासमझी में गई है।”

“Ashnoor ने कभी किसी को डाउन नहीं किया, फिर भी उसे टारगेट किया गया।”
टीवी एक्टर्स Rohan Mehra, Jannat Zubair और Awez Darbar ने भी पोस्ट शेयर कर कहा — “Body shaming किसी का एंटरटेनमेंट नहीं है!”
Entertainment है Fine Line पर
जहां एक तरफ़ Bigg Boss 19 हर हफ्ते नए ट्विस्ट से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, वहीं इस बार का ‘संस्कार बनाम सेंस’ एपिसोड दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर गया।
कभी तान्या की चालें तो कभी Kunika का “मaturity card” — शो में ड्रामा तो है, पर इस बार कॉमेडी नहीं, conscience वायरल हुआ।
BB19: मृदुल तिवारी की ड्यूटीज़ में ड्रामा और दिल टूटने की दास्तान
