विधायक और गायिका अनमोल ‘गगन’ छूने आई थीं, राजनीति से गुमनामी ले गईं!

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

पंजाब की जानी-मानी सिंगर और AAP की तेज़तर्रार नेता अनमोल गगन मान ने राजनीति को बाय-बाय कह दिया है। 2022 में जिन उम्मीदों के साथ विधायक बनी थीं, अब उन्होंने खुद एक्स (पहले Twitter) पर इस्तीफ़ा और राजनीति छोड़ने की खबर साझा की।

क्या कहा इस्तीफ़े में?

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“भारी मन से, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है. स्पीकर साहब को विधायक पद से दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए.”

साथ ही उन्होंने AAP को शुभकामनाएँ दीं और जनता की उम्मीदों पर सरकार के खरे उतरने की उम्मीद जताई।

गायिका से नेता बनीं, लेकिन जनता का माइक म्यूट रह गया

2022 के विधानसभा चुनाव में जब आम आदमी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, तो लगा था कि ये पॉलिटिक्स में नया ‘बीट’ लेकर आई हैं। लेकिन शायद सियासी सुर ताल से मेल नहीं खा पाए।

राजनीति में उनका एक्ट लगभग One-Hit Wonder की तरह रहा — एंट्री तो धांसू, पर फाइनल सॉन्ग नहीं चला।

सियासी गलियारों में सवाल: क्यों छोड़ा मैदान?

हालाँकि अनमोल गगन मान ने साफ वजह नहीं बताई, लेकिन सियासी गलियारों में खुसर-पुसर जारी है —

  • क्या पार्टी से नाराज़ थीं?

  • क्या सियासत की रफ़्तार उनके सुर से तेज़ थी?

  • या फिर जनता की ‘तालियां’ कम पड़ने लगी थीं?

“अनमोल गगन मान का पॉलिटिक्स में करियर भी उस पंजाबी गाने जैसा रहा, जो YouTube पर एक हफ़्ते बाद गायब हो जाता है।” 

राजनीति कोई प्ले-बैक सिंगिंग नहीं!

अनमोल गगन मान की एग्ज़िट ने फिर साबित कर दिया कि राजनीति में गला नहीं, ग्राउंड चाहिए। सियासी सुरों में टिके रहना हर किसी के बस की बात नहीं। और शायद, अनमोल ने सही समय पर Fade Out का बटन दबा दिया।

किसने-किसके गिराए? कितने इंडिया के, कितने पाक के? चुल्ल कम नहीं ट्रंप के

Related posts

Leave a Comment