
सुबह 6 बजे का वक्त… लोग अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे थे, किसी को काम पर पहुंचना था, किसी को घर। लेकिन Markapuram के उस मोड़ पर, सड़क ने अचानक अपना रंग बदल लिया। एक तेज रफ्तार… एक टक्कर… और फिर आग। इतनी तेज कि चीखें भी धुएं में घुट गईं।
कैसे हुआ हादसा: 30 सेकंड में सब खत्म
आंध्र प्रदेश के Markapuram जिले में Hyderabad से Pamuru जा रही प्राइवेट बस जैसे ही खदान क्षेत्र के मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस और टिप्पर दोनों में तुरंत आग लग गई। बस का पिछला हिस्सा “फायर ट्रैप” बन गया। यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला।
जो सामने बैठे थे, उन्होंने किसी तरह छलांग लगाकर जान बचाई…लेकिन पीछे बैठे लोग… बस के अंदर ही जिंदा जल गए।
‘आग का गोला’ बनी बस: आंखों देखा सच
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “बस सेकंडों में आग का गोला बन गई… कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले सब खत्म हो गया।”
40 से ज्यादा यात्री सवार थे, 10 लोगों की मौके पर मौत, 12 से ज्यादा घायल। बस जलकर सिर्फ लोहे का ढांचा बन गई…एक चलता-फिरता वाहन, राख में बदल गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन: वक्त के खिलाफ जंग
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई।
यह सिर्फ हादसा नहीं… सिस्टम की रफ्तार पर सवाल है।
सरकार का रिएक्शन: आदेश और आश्वासन
मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने गहरा दुख जताया और जांच के आदेश दिए। विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात लेकिन सवाल वही क्या हर हादसे के बाद सिर्फ “जांच” ही समाधान है?

सिस्टम पर सवाल: सड़कें या मौत के ट्रैप?
यह हादसा सिर्फ एक ड्राइवर की गलती नहीं…यह उस सिस्टम का आईना है जहां ओवरस्पीडिंग कंट्रोल नहीं। रोड सेफ्टी केवल कागजों में। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की हालत भगवान भरोसे।
सच कड़वा है सड़कें विकास का प्रतीक कम… खतरे का संकेत ज्यादा बनती जा रही हैं।
‘स्पीड’ का नशा, सिस्टम का सन्नाटा
भारत में रोड सेफ्टी कुछ ऐसी है जैसे exam में syllabus—सबको पता है… पर कोई seriously नहीं लेता। हेलमेट नहीं, सीट बेल्ट नहीं नियम नहीं, बस “जुगाड़” और जब हादसा होता है Breaking News, मुआवजा और फिर… silence.
हर आंकड़ा एक कहानी है
10 मौतें… ये सिर्फ संख्या नहीं हैं। ये 10 परिवारों की दुनिया है जो आज खत्म हो गई। कोई पिता था, कोई बेटा, कोई घर का अकेला कमाने वाला। सड़क पर जली बस नहीं सपने जले हैं।
Markapuram का यह हादसा warning है अगर अब भी सिस्टम नहीं जागा तो अगली breaking news बस इंतजार कर रही है। क्योंकि यहां हादसे “अचानक” नहीं होते वो धीरे-धीरे बनते हैं।
RCB Sold for ₹16,705 Crore: IPL से पहले मेगा डील, कौन हैं नए मालिक?
