पहले देश, फिर दुल्हन! Agniveer बनने वालों के लिए शादी पर ‘Army Lock’

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले लाखों युवाओं के मन में एक ही सपना होता है—चार साल की सेवा के बाद भारतीय सेना का स्थायी सैनिक बनना। लेकिन अब Indian Army ने ऐसा नियम लागू किया है, जिसे सुनकर कई युवाओं को झटका लग सकता है।

नया नियम साफ कहता है— जब तक अग्निवीर स्थायी सैनिक नहीं बन जाता, तब तक वह शादी नहीं कर सकता।

शादी की जल्दी तो Permanent Entry से छुट्टी!

Indian Army के नियमों के मुताबिक, अगर कोई अग्निवीर स्थायी सैनिक बनने से पहले शादी कर लेता है, तो वह Permanent Soldier बनने के लिए अयोग्य माना जाएगा। चाहे वह फिजिकली और मेंटली कितना ही फिट क्यों न हो। वह permanent selection के लिए apply भी नहीं कर पाएगा।

यानि, शादी की जल्दबाज़ी = सेना में करियर पर फुल स्टॉप।

कब तक नहीं कर सकते शादी?

प्रक्रिया कुछ ऐसी है Agniveer को पहले 4 साल की service पूरी करनी होगी। इसके बाद 25% अग्निवीरों को permanent soldier बनने का मौका मिलेगा। Selection process (physical + written + medical) में 4–6 महीने लग सकते हैं। Final permanent list आने तक शादी की इजाज़त नहीं है।
Permanent appointment मिलने के बाद ही अग्निवीर अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं।

2022 बैच के Agniveers होंगे पहले दावेदार

साल 2022 में शुरू हुई Agniveer Scheme का पहला बैच अब निर्णायक मोड़ पर है। करीब 20,000 युवा पहले बैच में भर्ती हुए थे। जून–जुलाई 2026 तक उनकी चार साल की सेवा पूरी होगी। इनमें से लगभग 25% को permanent soldier बनने का मौका मिलेगा।

इसी वजह से सेना ने पहले ही साफ कर दिया है— “Selection से पहले शादी मत करो।”

“Shaadi Later, Salute First”

देश सेवा का सपना बड़ा है, लेकिन Indian Army का message बिल्कुल clear है— “Uniform पहले पहनो, वरमाला बाद में।”

Agniveer Scheme सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि discipline + sacrifice + long-term commitment की परीक्षा है।

युवाओं के लिए जरूरी सलाह

  1. अफवाहों पर भरोसा न करें
  2. Army recruitment guidelines ध्यान से पढ़ें
  3. Permanent selection तक personal life decisions सोच-समझकर लें

UNSC Emergency Meeting: Venezuela Crisis ने बढ़ाई Global बेचैनी

Related posts

Leave a Comment