आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष (Aries) – जोश से भरपूर, पर नियंत्रण जरूरी
शुभ रंग: लाल
आज का दिन कड़ी मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और परिवार में तनाव से दूरी बनाएं।
वृषभ (Taurus) – मनोरंजन और राहत का दिन
शुभ रंग: गुलाबी
बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। धन से जुड़ी परेशानियाँ खत्म होंगी। भावुक निर्णयों से बचें और बच्चों संग समय बिताएं।
मिथुन (Gemini) – काम का दबाव, लेकिन दिन शुभ
शुभ रंग: हरा
पिता से बहस संभव, सावधानी जरूरी। पुराने दोस्त से मिलना खुशी देगा। गाड़ी चलाते समय और खर्च करते हुए सतर्क रहें।
कर्क (Cancer) – प्रमोशन और पारिवारिक सुख की संभावना
शुभ रंग: सफेद
नौकरी में उन्नति के योग हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। अफवाहों पर भरोसा ना करें, नहीं तो अनबन हो सकती है।
सिंह (Leo) – खुशियों भरा दिन, सेहत का रखें ध्यान
शुभ रंग: नीला
अतिथि आगमन से घर में रौनक रहेगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन किसी अजनबी पर विश्वास न करें।
कन्या (Virgo) – करियर में उछाल, नाम मिलेगा
शुभ रंग: हरा
नए संपर्कों से फायदा मिलेगा। बजट बनाकर काम करें। वादों को निभाना जरूरी है। प्रेम प्रस्ताव देने का शुभ समय।
तुला (Libra) – व्यापार में सतर्कता जरूरी
शुभ रंग: गुलाबी
कानूनी मामलों में सावधानी रखें। काम में सूझबूझ दिखानी होगी। कुछ ईर्ष्यालु लोग परेशान कर सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio) – धैर्य से काम लें, निवेश से बचें
शुभ रंग: लाल
धन उधार न लें। ससुराल पक्ष की सलाह पर सोचें। पार्टनरशिप से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से कहासुनी से बचें।
धनु (Sagittarius) – धन लाभ के योग, मुलाकातें होंगी खास
शुभ रंग: पीला
रिनोवेशन शुरू हो सकता है। जल्दबाजी में गलती ना करें। नौकरी में बदलाव संभव। सेहत पर ध्यान दें।
मकर (Capricorn) – लक्ष्य की ओर बढ़ें, फोकस बनाए रखें
शुभ रंग: नीला
यात्रा के योग हैं। पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। लोग आपकी अच्छाई को गलत समझ सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) – ऊर्जा से भरपूर दिन, धैर्य रखें
शुभ रंग: लाल
कई कामों को एकसाथ संभालेंगे। संपत्ति विवाद में धैर्य रखें। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (Pisces) – टीमवर्क से मिलेगा फायदा
शुभ रंग: हरा
औद्योगिक क्षेत्रों में नाम मिलेगा। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। राजनीति में सोच-समझकर निर्णय लें।