राहु-चंद्र का खेल! आज किसकी चमकेगी किस्मत और कौन रहेगा सावधान?

आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी से सप्तमी तिथि तक का प्रभाव रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत शतभिषा से होकर पूर्वभाद्रपदा की ओर बढ़ेगी। साथ ही सिद्धि योग, व्यातीपात योग, रवि योग और आडल योग बनने से दिन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

ग्रहों की चाल भी आज सीधी-सपाट नहीं है। राहु और चंद्रमा की कुंभ राशि में युति मन को चंचल बनाए रखेगी, जबकि सूर्य-मंगल-शुक्र धनु राशि में रहकर जोश बढ़ाएंगे। ऐसे में सवाल एक ही है—जोश में फैसला या होश से सोच?

मेष राशि | Aries

आज का दिन थोड़ा delay mode में चल सकता है। नए काम की शुरुआत में रुकावट आएगी, जिससे मन बेचैन रहेगा। सिंगल जातकों के दिल में किसी खास को लेकर feelings जाग सकती हैं, लेकिन अभी express करने से पहले टाइमिंग समझ लें।
आज ब्रह्मांड कह रहा है—“थोड़ा रुक जा भाई!”

वृषभ राशि | Taurus

जरूरी काम पूरे करने की कोशिश रंग ला सकती है, लेकिन कारोबार से जुड़े लोगों को कुछ practical problems झेलनी पड़ेंगी। शाम के समय यात्रा से बचना बेहतर रहेगा, वरना थकान ही हाथ लगेगी।
Bottom line: काम बनेगा, बस pace संभालकर।

मिथुन राशि | Gemini

आज investment से दूरी बनाकर रखें। दिमाग तेज चलेगा लेकिन हालात आपके पक्ष में नहीं हैं। अच्छी खबर यह है कि शाम तक कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। साथ ही विदेश यात्रा के संकेत भी कुंडली में उभर रहे हैं।
आज रिस्क लेने का mood हो तो Netflix का subscription ले लीजिए, पैसा नहीं लगाइए।

कर्क राशि | Cancer

दोस्तों के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है, जिससे खास लोगों से मुलाकात होगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के योग हैं। बस ध्यान रखें—आज झूठ बोलना भारी पड़ सकता है।
Life Rule Today: सच बोले, safe रहें।

सिंह राशि | Leo

करीबी लोगों की बातों से मन थोड़ा दुखी रह सकता है, लेकिन सत्ता-शासन से जुड़ा सहयोग आपको राहत देगा। कारोबार और सामाजिक संबंधों से लाभ के संकेत हैं।
दिल छोटा मत कीजिए, फायदे बड़े हैं।

कन्या राशि | Virgo

दिन की शुरुआत भागदौड़ से होगी। देव दर्शन और निजी कामों में समय जाएगा। बिजनेस में स्थिरता और सफलता मिलेगी। दूर स्थान से कोई शुभ संदेश आपका मूड बदल सकता है।
Vibe Check: आज spiritual + practical का perfect combo।

तुला राशि | Libra

आज आपकी spiritual growth साफ नजर आएगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। मुश्किल वक्त में परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा।
आज किस्मत बोलेगी—“तू balance में है, मैं भी हूं।”

वृश्चिक राशि | Scorpio

कारोबार विस्तार के योग मजबूत हैं। नई योजना लागू करने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। दिन खत्म होने से पहले धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
Advice: काम पर फोकस रखें, बातों को दिल पर न लें।

धनु राशि | Sagittarius

आज नया काम शुरू करना शुभ नहीं रहेगा। रिश्तों में गलतफहमी और बहस से बचना जरूरी है। कुछ जातक कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं।
Warning: आज “मैं सही हूं” साबित करने से बेहतर है चुप रहना।

मकर राशि | Capricorn

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। कामकाजी लोगों के मन में वाहन खरीदने का विचार आ सकता है।
Reality Check: Body ठीक, तभी बाकी सब ठीक।

कुंभ राशि | Aquarius

राहु-चंद्र की युति का सबसे ज्यादा असर आप पर है। प्रशासनिक सहयोग न मिलने से जरूरी काम अटक सकते हैं। हालांकि, यात्रा की योजना सफल रहने के संकेत हैं।
सिस्टम स्लो है, आप नहीं।

मीन राशि | Pisces

साझेदारी में किया गया कारोबार गति पकड़ेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नया घर या दुकान खरीदने की योजना बनेगी। दिन के अंत में धर्म-कर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और शुभ समाचार मिल सकता है।
Final Note: आज किस्मत आपके साथ हाथ मिलाकर चलेगी।

Ankita Case: VIP कौन? नए Video से उत्तराखंड में सियासी भूचाल

Related posts

Leave a Comment