भारतीय डेमोक्रेसी सिर्फ़ एक सिस्टम नहीं, जीने का तरीका है: पीएम मोदी

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद को संबोधित करते हुए भारतीय लोकतंत्र की गहराई को साझा किया। उन्होंने कहा, “भारतीयों के लिए डेमोक्रेसी सिर्फ़ एक पॉलिटिकल मॉडल नहीं, बल्कि ज़िंदगी जीने का रास्ता है। यह हमारी हज़ारों वर्षों की महान विरासत का हिस्सा है।”

ग़ज़ा युद्धविराम पर हमास की सकारात्मक प्रतिक्रिया

बिहार और महाजनपदों से त्रिनिदाद तक: रिश्तों की ऐतिहासिक गहराई

मोदी ने भावनात्मक जुड़ाव पर बात करते हुए कहा कि संसद में कई ऐसे सदस्य हैं जिनके पूर्वज बिहार से हैं — वह बिहार जो प्राचीन गणराज्यों (महाजनपदों) की भूमि रहा है। उन्होंने इसे दोनों देशों के संबंधों की ऐतिहासिक गहराई का प्रतीक बताया।

क्रिकेट से भी जुड़ी भावनाएं: वेस्टइंडीज़ टीम के फैन, लेकिन…

प्रधानमंत्री मोदी ने ह्यूमर का तड़का लगाते हुए कहा, “भारतीय, वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के सबसे बड़े प्रशंसकों में से हैं… सिवाय उस वक्त के जब वो भारत के खिलाफ खेलते हैं!”

यह बात दोनों देशों के बीच के सांस्कृतिक मेल को दर्शाती है।

180 साल पुराना रिश्ता: भारतीयों की पहली यात्रा का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि 180 साल पहले, भारतीयों ने कठिन और लंबी यात्रा के बाद त्रिनिदाद की धरती पर कदम रखा था। यहीं से दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत नींव पड़ी।

मिला त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘The Order of the Republic of Trinidad and Tobago’ से नवाजा गया। यह सम्मान भारतीय समुदाय के योगदान और भारत-त्रिनिदाद के मजबूत संबंधों को सम्मानित करने का प्रतीक है।

लोकतंत्र, संस्कृति और इतिहास की गहराई से जुड़ा संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा न सिर्फ राजनयिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि भारतीय विरासत, लोकतंत्र और आपसी सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले गया।

पैड पॉलिटिक्स! राहुल गांधी की तस्वीर ने बीजेपी को दिलाया पीरियड पेन

Related posts