शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, सेंसेक्स 674 अंक चढ़ा; सीमेंट से लेकर बैंकिंग शेयरों तक जमकर खरीदारी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर हरे निशान पर, निफ्टी में भी 180 अंकों की बढ़त; कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सहारा

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत ही मजबूती के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 596 अंक की बढ़त के साथ 76,288.65 पर खुला। सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर यह 674 अंक यानी 0.88 प्रतिशत चढ़कर 76,379 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी शुरुआती कारोबार में 180 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,623 पर पहुंच गया। बाजार में सीमेंट, केमिकल और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में प्रमुख रूप से खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स के 21 शेयरों में तेजी, 9 में गिरावट

सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 9 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयरों में अच्छी तेजी रही।

दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और ट्रेंट के शेयरों में दबाव दिखाई दिया।

निफ्टी के इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, निफ्टी-50 में इंडिगो का शेयर 3.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

कंपनीशेयर मूल्य (रुपये)बदलाव
इंडिगो5,091.90+3.50%
श्रीराम फाइनेंस886.65+2.70%
एशियन पेंट्स2,404.20+2.56%
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,946.20+2.52%
नेस्ले इंडिया1,225.00+2.51%
एचडीएफसी बैंक716.50+2.36%
अल्ट्राटेक सीमेंट11,621.00+2.05%
बजाज फाइनेंस978.30+1.97%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स1,047.80+1.84%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,113.10+1.83%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स277.30+1.80%
बीएसई लिमिटेड3,543.00+1.52%
इन्फोसिस1,151.20+1.43%
बजाज फिनसर्व1,714.80+1.38%

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा गिरावट

बाजार में तेजी के बावजूद कुछ प्रमुख शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। सुबह 9 बजकर 55 मिनट के आंकड़ों के अनुसार, पावर ग्रिड, सन फार्मा, सिप्ला और ओएनजीसी में सबसे ज्यादा गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयर भी कमजोर रहे।

कंपनीशेयर मूल्य (रुपये)बदलाव
पावर ग्रिड265.25-0.92%
सन फार्मा1,754.90-0.85%
सिप्ला1,375.30-0.84%
ओएनजीसी232.87-0.83%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,391.00-0.80%
ट्रेंट3,027.50-0.62%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,295.00-0.38%
एलएंडटी3,928.90-0.28%
टाइटन4,464.50-0.26%
कोल इंडिया407.00-0.25%
आईटीसी266.05-0.13%
एनटीपीसी322.75-0.08%
मैक्स हेल्थकेयर884.60-0.02%

105 डॉलर से नीचे फिसला ब्रेंट क्रूड

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी शेयर बाजार को सहारा दिया। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 104.8 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 96.70 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया। कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर से नीचे आने को बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना गया।

Related posts