तेज रफ्तार बाइक,कचरे में फिसली एक की मौत एक घायल

औरास उन्नाव। औरास ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम ताला सराय का निवासी पंकज 18वर्ष पुत्र गेंदेलाल किसी काम के गुरुवार को करीब रात 6 बजे घर से शाहपुर तोंदा के लिये निकला था बाइक पर दो लोग पंकज और संजय सवार थे पंकज बाइक चला रहा था ल।

शाहपुर तोंदा से घर लौटते समय रास्ते में करीब रात 6:30 बजे पेट्रोल पंप के पास पड़ा कचरे में बाइक स्लिप हो गई जिससे दोनों लोग घायल हो गए पंकज के ज्यादा चोट आ गई गांव के लोगों ने घर पर फोन करके बुलाया घर वाले आनन फानन मौके पर पहुंचे पंगज को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा था इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई।

घर वालों का रो रो कर बुरा हाल पंकज तीन भाई व दो बहन थी सबकी शादी हो गई थी तीनों भाइयों में सबसे छोटा पंकज था जिसकी शादी नहीं हुई थी पंकज के पिता करीब 6 साल पहले ही मौत हो चुकी थी पंकज अपनी मां के पास मजदूरी करके घर का जीवन यापन चला रहा था शुक्रवार को पंकज का शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेज दिया गया

Related posts